आगर मालवा में भूतपूर्व सैनिक संगठन का गठन, अशोक गवली अध्यक्ष बने

आगर मालवा में भूतपूर्व सैनिक संगठन का गठन, अशोक गवली अध्यक्ष बने

आगर मालवा | जिले के भूतपूर्व सैनिकों की बैठक गत दिनों आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से जिला स्तरीय भूतपूर्व सैनिक संगठन के गठन का निर्णय लिया गया। संगठन का उद्देश्य पूर्व व वर्तमान सैनिकों, उनके परिवारों तथा वीरांगनाओं के कल्याण के लिए कार्य करना और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाना रहेगा। बैठक में रिटायर्ड सूबेदार मेजर अशोक कुमार गवली को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में विक्रम सिंह सिसोदिया (उपाध्यक्ष), कुलदीप चौधरी (मुख्य सचिव), गोविंद विश्वकर्मा (सचिव), सुमेर सिंह गुर्जर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), हेमराज गवली (मुख्य कोषाध्यक्ष), सौरभ चौरसिया (कोषाध्यक्ष), राजू गवली (मीडिया प्रभारी), अंबाराम बीजापारी (मुख्य प्रबंधक), रोशन गवली (प्रबंधक), सूरज गवली (महामंत्री) तथा सुनील बीजापारी (महामंत्री, कानड़) शामिल हैं। बैठक में कई भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संगठन ने भविष्य में सैनिक कल्याण, सहयोग और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *