Ex IAS के बेटे ने किया सुसाइड:प्रयागराज में पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया कदम, 2 महीने पहले की थी लव मैरिज

Ex IAS के बेटे ने किया सुसाइड:प्रयागराज में पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया कदम, 2 महीने पहले की थी लव मैरिज

प्रयागराज में धूमनगंज के जेपी नगर सुलेमसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई। पूर्व आईएएस अधिकारी के 22 वर्षीय बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। स्नातक का छात्र था पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। वह सुलेमसराय निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीचंद्र का छोटा बेटा था और स्नातक का छात्र था। हिमांशु ने करीब दो महीने पहले शिवानी से प्रेम विवाह किया था। शाम को कमरा बंद कर की खुदकुशी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेरोजगारी को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी हो रही थी। इसी पारिवारिक तनाव से क्षुब्ध होकर हिमांशु ने आत्मघाती कदम उठाया। शाम करीब पांच बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़कर फंदे से उतरा शव कुछ देर बाद जब परिजनों ने आवाज दी और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर हिमांशु का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। धूमनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से मां निर्मला देवी, पत्नी शिवानी और बड़े भाई सुधांशु सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के वक्त पिता घर पर मौजूद नहीं थे। मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ में पारिवारिक अनबन की बात सामने आई है, हालांकि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *