अहिंसा भवन संघ अजित अध्यक्ष व कान सिंह मंत्री बने

भीलवाड़ा | वर्धमान स्थानकवासी जैन समाज श्रावक समिति अहिंसा भवन (शास्त्रीनगर) की साधारण सभा रविवार को अहिंसा भवन में आयोजित की गई। सभा में गत कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन किया गया। आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंत्री कान सिंह चौधरी ने वार्षिक प्रतिवेदन का पठन किया। निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाजेड़ ने बताया कि कार्यकारिणी का निर्वाचन चुनाव अधिकारी डीपी डागा, बलवीर डागलिया एवं रविंद्र जैन के निर्देशन में हुआ। मनीष बंब ने बताया कि सर्वसम्मति से अजित सांड को अध्यक्ष, कुशल सिंह बूलिया एवं राजेंद्र सिंह बाबेल को उपाध्यक्ष, कान सिंह चौधरी को मंत्री, जितेन्द्र पगारिया को सहमंत्री तथा अशोक बापना को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *