सबको लगा बड़े साहब होगा कोई सुपरस्टार…दानिश इकबाल ने आदित्य धर को लेकर कही ऐसी बात

सबको लगा बड़े साहब होगा कोई सुपरस्टार…दानिश इकबाल ने आदित्य धर को लेकर कही ऐसी बात

Danish Iqbal dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2‘ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की कतार में है और फिल्म में हर किरदार की तारीफ हो रही है। बता दें, रणवीर सिंह अभिनीत ये फिल्म उनके किरदार हमजा अली मजारी की कहानी को दिखाती है, लेकिन खासकर फिल्म का सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ, जब ‘बड़े साहब’ के रोल का चेहरा सामने आया है। दरअसल, कई लोग सोच रहे थे कि ये बड़ा स्टार होगा, लेकिन जब एक्टर दानिश इकबाल का नाम जुड़ा, तो सभी दंग रह गए। दानिश की एक्टिंग और किरदार को खूब तारीफें की जा रही है।

एक्टिंग सीखने में बहुत मेहनत की है

एक्टर दानिश इकबाल ने टाइम्स से बातचीत में बताया कि इस रोल के लिए उन्हें जो प्यार मिल रहा है, वो शब्दों में बयां किया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “मेरे लिए ये खुशी का अवसर है और मैंने एक्टिंग सीखने में बहुत मेहनत की है। जब काम की तारीफ होती है, तो मजबूती के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है, इसीलिए मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं।”

इतना ही नहीं, दानिश ने ये भी साफ किया कि फिल्म ‘धुरंधर’ की दोनों फिल्में एक साथ बनी हैं। आदित्य धर ने ये रोल उन्हें बहुत पहले दिया था, लेकिन लोगों ने सोच लिया था कि इतने बड़े प्रोजेक्ट में कोई सुपरस्टार ही होगा, लेकिन लास्ट में खुलासा हो गया कि ये रोल दानिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने उनके नाम से ज्यादा उनके काम को सराहा।

हमजा बन जसकीरत ने एक-एक करके सभी को खत्म कर दिया

मजेदार बात ये है कि ये किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है, जिसे फिल्म में मिस्टीरीयस और प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है, जिसमें हमजा बन जसकीरत ने एक-एक करके सभी को खत्म कर दिया इसके बाद वो अपने देश और घर को वापस लौट जाता है।

अगर दानिश इकबाल की बात की जाए तो, ये एक नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्टर हैं, जो अपनी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई पूरा की, जो उनके हुनर को और निखारती है। साथ ही, दानिश न केवल एक टैलेंटेड एक्टर हैं, बल्कि एक माध्यमिक थिएटर निर्देशक और राइटर भी हैं। उन्होंने ‘महारानी 2’, ‘आरण्यक’ और ‘भक्षक’ जैसी कई सफल वेब सीरीज में अपने दमदार एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का ध्यान आकर्षित किया है और हाल ही में वो आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ की रोल में सबका दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *