सरकारी अष्टांग आयुर्वेदिक अस्पताल इंदौर में शाम की ओपीडी शुरू:मरीजों को राहत, रात 8 बजे तक मिलेगी विशेषज्ञों की सेवा; अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लिया जाएगा

सरकारी अष्टांग आयुर्वेदिक अस्पताल इंदौर में शाम की ओपीडी शुरू:मरीजों को राहत, रात 8 बजे तक मिलेगी विशेषज्ञों की सेवा; अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लिया जाएगा

मरीजों की सुविधा और समय की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इंदौर के सरकारी अष्टांग आयुर्वेद अस्पताल लोकमान्य नगर में शाम की ओपीडी की शुरुआत की गई है। अब मरीज शाम के समय भी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजीत पाल सिंह चौहान ने बताया कि चिकित्सा सेवा हमारा मूल धर्म है और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी। कई मरीज काम की व्यस्तता के कारण सुबह अस्पताल नहीं आ पाते, ऐसे लोगों के लिए यह पहल अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सुविधा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। मरीजों का आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ा सुपरिटेंडेंट डॉ. जगदीश पंचोली ने बताया कि आयुर्वेद के बढ़ते प्रचार-प्रसार के कारण मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। सायंकालीन ओपीडी से मरीजों को और अधिक सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें समुचित और समयानुकूल उपचार का लाभ भी मिलेगा। इन विभागों के विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध शाम की ओपीडी में मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग, महिला रोग, पंचकर्म, नेत्र विभाग, ईएनटी विभाग, नशा मुक्ति, कैंसर तथा आहार चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिदिन शाम 6 से 8 बजे तक सेवाएं देंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *