‘भले ही ट्रंप ने…’, अमेरिका की घोषणा के बाद इजराइल का बड़ा बयान, ईरान युद्ध में नया मोड़!

‘भले ही ट्रंप ने…’, अमेरिका की घोषणा के बाद इजराइल का बड़ा बयान, ईरान युद्ध में नया मोड़!

ईरान युद्ध के बीच इजराइल का बड़ा बयान सामने आया है। जहां एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले पांच दिनों तक ईरान में पावर प्लांट और ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करने की घोषणा की है। वहीं, इजराइल ने ताजा बयान से सीधा संकेत दे दिया है कि वह ट्रंप की बात को गंभीरता से नहीं लेगा।

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कह दिया है कि वह ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे। भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा-हम ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं क्योंकि हमारे पास ईरान और खासकर लेबनान में अभी भी सैन्य लक्ष्य हैं।

हिजबुल्लाह ने इजराइल पर मिसाइलें और रॉकेट दागे

अजार ने कहा- हिजबुल्लाह ने हमारे खिलाफ हमले जारी रखे हैं, वे इजराइल पर मिसाइलें और रॉकेट दाग रहे हैं। इसलिए हम भी जवाब देंगे। उन्होंने एकतरफा तौर पर इसकी शुरुआत की थी और उन्हें यह पता होना चाहिए कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

इजराइली राजदूत ने कहा- अपनी रक्षा के लिए हमें जो कुछ भी करना होगा और हम करेंगे। साथ ही उन्होंने खुले तौर पर यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने भले ही अस्थायी रूप से ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने से बचने को कहा है। इस बात का मतलब यह नहीं है कि हम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना छोड़ देंगे। हम अभी ईरान में हमले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *