बड़हलगंज थाना क्षेत्र इन दिनों चर्चा में बना हुआ है, अभी कुछ दिन पहले एक दारोगा पर संगीन आरोप लगा था कि फिर क्षेत्र के एक गाँव में पारिवारिक विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है।
रुपये के बंटवारे में विवाद का आरोप
कुछ लोगों का आरोप है कि रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ा और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसमें एक दारोगा की वर्दी फट गई। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
दलाल ने समझौता कराने के नाम पर ले लिये दस हजार
ग्रामीणों में चर्चा है कि गांव में एक पारिवारिक विवाद की शिकायत मिलने पर जांच की जिम्मेदारी थाने के एक दरोगा को सौंपी गई थी। इसी दौरान एक दलाल बीच में पड़ गया और समझौते कराने के नाम पर 10 हजार रुपये में मामला निपटाने की बात तय हुई।
आरोप है कि दारोगा तक नहीं पहुंची रकम
आरोप है कि पीड़ित पक्ष ने तय रकम बिचौलिये को दे दी लेकिन वह राशि संबंधित दरोगा तक नहीं पहुंची। इसकी जानकारी होने पर दरोगा अपने एक सहयोगी के साथ गांव पहुंचे।
रुपये को लेकर बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच कुछ युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जिस पर पुलिस ने आपत्ति जताई।
धीरे, धीरे विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की होने लगी। ऐसी चर्चा है कि दारोगा की वर्दी फट गई। हालांकि, फिलहाल मामला यहां जल्द ही शांत करा लिया गया।
तीन दिन पहले SSP ने किया था निरीक्षण
हैरानी वाली बात है कि अभी SSP डॉ. कौस्तुभ कार्यभार ग्रहण करने के बाद ने बड़हलगंज थाने के निरीक्षण के दौरान एक दारोगा को घूस के आरोप में फटकार लगाई थी और दोबारा शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ऐसे में यह नया बखेड़ा फिर चर्चा का विषय बन गया है।
सुनील राय, प्रभारी निरीक्षक
इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज सुनील कुमार राय ने बताया कि गांव में युवकों के बीच विवाद था, उसी संबंध में पुलिस गई थी। वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी हुई लेकिन मारपीट नहीं हुई। वहीं SP साउथ दिनेश पुरी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी


