‘बिहार में ढूंढने पर भी सड़क पर नहीं मिलेगा गड्ढा’:दिलीप जायसवाल बोले- राज्य देश के लिए रोल मॉडल बनेगा, नई सड़क मेंटेनेंस पॉलिसी ला रहे हैं

‘बिहार में ढूंढने पर भी सड़क पर नहीं मिलेगा गड्ढा’:दिलीप जायसवाल बोले- राज्य देश के लिए रोल मॉडल बनेगा, नई सड़क मेंटेनेंस पॉलिसी ला रहे हैं

पूर्णिया में बिहार सरकार के उद्योग और पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आने वाले दिनों में बिहार में ढूंढने पर भी सड़क पर गड्ढा नहीं दिखाई देगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की सड़कों पर एक भी गड्ढा न रहे। इसके लिए फरवरी-मार्च में नई सड़क मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जा रही है। इस पॉलिसी के तहत अगर कहीं सड़क खराब होगी तो 72 घंटे के अंदर रोड एंबुलेंस पहुंचकर उसकी मरम्मत करेगी। बिहार अब असंभव को संभव करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में सड़क और उद्योग दोनों हु मामले में राज्य देश के लिए रोल मॉडल बनेगा। 75 लाख लोगों को रोजगार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल विशेष कार्यक्रम के तहत शनिवार को पूर्णिया पहुंचे। शांतिनगर स्थित भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता के आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नेशनल स्टार्टअप डे की शुरुआत साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। आज देशभर में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जिससे करीब 75 लाख लोगों को रोजगार मिला है। युवा उद्यमी नई तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स और एआई के जरिए नए उद्योग खड़े कर रहे हैं। बिहार में भी दो हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। अभी तक राज्य सरकार युवा उद्यमियों को बिना ब्याज 10 लाख रुपए की मदद देती थी। अब सरकार इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है, ताकि बिहार के युवा बाहर न जाएं और यहीं अपने सपनों को साकार करें। बिहार में पांच नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे सड़कों को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार में पथ निर्माण विभाग तेजी से काम कर रहा है। राज्य में पांच नए एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना है। इसके लिए अधिकारियों की टीम ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का दौरा कर रिपोर्ट भी सौंप दी है। एक्सप्रेस-वे बनने से बिहार में यात्रा और ज्यादा आसान होगी। पूर्णिया के मधुबनी इलाके का जिक्र करते हुए कहा यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। थाना चौक से मधुबनी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए डीएम को प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है। इससे रुपौली, धमदाहा, मधेपुरा, सहरसा समेत कई इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को राहतकि मिलेगी। राज्य में स्टार्टअप, रोजगार और सड़क विकास को लेकर कई अहम बातें रखीं। पूर्णिया में बिहार सरकार के उद्योग और पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि आने वाले दिनों में बिहार में ढूंढने पर भी सड़क पर गड्ढा नहीं दिखाई देगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की सड़कों पर एक भी गड्ढा न रहे। इसके लिए फरवरी-मार्च में नई सड़क मेंटेनेंस पॉलिसी लाई जा रही है। इस पॉलिसी के तहत अगर कहीं सड़क खराब होगी तो 72 घंटे के अंदर रोड एंबुलेंस पहुंचकर उसकी मरम्मत करेगी। बिहार अब असंभव को संभव करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में सड़क और उद्योग दोनों हु मामले में राज्य देश के लिए रोल मॉडल बनेगा। 75 लाख लोगों को रोजगार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल विशेष कार्यक्रम के तहत शनिवार को पूर्णिया पहुंचे। शांतिनगर स्थित भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता के आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नेशनल स्टार्टअप डे की शुरुआत साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। आज देशभर में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं, जिससे करीब 75 लाख लोगों को रोजगार मिला है। युवा उद्यमी नई तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स और एआई के जरिए नए उद्योग खड़े कर रहे हैं। बिहार में भी दो हजार से अधिक स्टार्टअप शुरू हो चुके हैं। अभी तक राज्य सरकार युवा उद्यमियों को बिना ब्याज 10 लाख रुपए की मदद देती थी। अब सरकार इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है, ताकि बिहार के युवा बाहर न जाएं और यहीं अपने सपनों को साकार करें। बिहार में पांच नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे सड़कों को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार में पथ निर्माण विभाग तेजी से काम कर रहा है। राज्य में पांच नए एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना है। इसके लिए अधिकारियों की टीम ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का दौरा कर रिपोर्ट भी सौंप दी है। एक्सप्रेस-वे बनने से बिहार में यात्रा और ज्यादा आसान होगी। पूर्णिया के मधुबनी इलाके का जिक्र करते हुए कहा यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। थाना चौक से मधुबनी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए डीएम को प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया है। इससे रुपौली, धमदाहा, मधेपुरा, सहरसा समेत कई इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को राहतकि मिलेगी। राज्य में स्टार्टअप, रोजगार और सड़क विकास को लेकर कई अहम बातें रखीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *