रूसी लड़कियों से संबंध बनाने पर बिल गेट्स को हुआ यौन रोग, एपस्टीन फाइल्स ने किया खुलासा

रूसी लड़कियों से संबंध बनाने पर बिल गेट्स को हुआ यौन रोग, एपस्टीन फाइल्स ने किया खुलासा

अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में कुख्यात फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन की जांच से जुड़ी कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया है, जिसके चलते कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इन फाइलों में दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को रूसी लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने पर यौन संचारित रोग (STD) हो गया था। इन दावों के सामने आने के बाद गेट्स के एक प्रवक्ता ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है।

30 लाख पन्नों के डॉक्यूमेंट्स रिलीज

डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने बताया कि विभाग द्वारा एपस्टीन जांच से जुड़े 30 लाख (3 मिलियन) से ज़्यादा पन्नों के डॉक्यूमेंट्स और 2,000 से अधिक वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं। ये सभी फाइलें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हैं। ब्लैंच ने यह भी साफ किया कि इनमें वे फाइलें भी शामिल हैं, जिन्हें दिसंबर में पहली बार जानकारी जारी करते समय रोक लिया गया था। उन्होंने कहा कि देरी का मुख्य कारण एक हजार से अधिक कथित पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उनके मुताबिक यह रिलीज अमेरिकी जनता के प्रति पारदर्शिता की दिशा में अंतिम कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *