एपस्टीन फाइल: कांग्रेस ने भाजपा का कार्यालय घेरा

दोरनापाल| युवा कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करते एपस्टीन फाइल मामले में प्रधानमंत्री के नाम आने, किसानों के हितों के खिलाफ कथित डील और लोकतांत्रिक विरोध को राष्ट्रविरोध बताने का विरोध किया। युकां जिलाध्यक्ष आर्यन चौहान ने कहा कि एपस्टीन फाइल जैसे गंभीर अंतर्राष्ट्रीय मामले में पारदर्शिता जरूरी है और सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। भाजपा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है। किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि समझौतों के नाम पर खेती-किसानी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान जिपं सदस्य गीता कवासी, नपा की नेता प्रतिपक्ष आयशा हुसैन, मोहम्मद हुसैन, शेख सज्जार सहित अन्य मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *