DSP गौतम कुमार से EOU की पूछताछ:पटना दफ्तर में घंटे भर से सवाल-जवाब जारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

DSP गौतम कुमार से EOU की पूछताछ:पटना दफ्तर में घंटे भर से सवाल-जवाब जारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में चर्चित भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने डीएसपी गौतम कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। सोमवार को गौतम कुमार पटना स्थित EOU कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे गहन पूछताछ जारी है। आय से अधिक संपत्ति पर सवाल सूत्रों के अनुसार, EOU की टीम डीएसपी से आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध लेन-देन को लेकर सवाल कर रही है। जांच अधिकारी उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और हाल के वित्तीय ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। EOU से बड़े खुलासे की उम्मीद EOU के सूत्रों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सभी की निगाहें EOU की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जिससे बड़े खुलासे की उम्मीद है। पहले हो चुकी है बड़ी छापेमारी इससे पहले 30 मार्च 2026 को EOU ने एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पटना, किशनगंज और पूर्णिया समेत कई स्थानों पर की गई थी। छापेमारी के दौरान टीम को अहम दस्तावेज और साक्ष्य हाथ लगे थे, जिनके आधार पर अब पूछताछ की जा रही है। बिहार में चर्चित भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने डीएसपी गौतम कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। सोमवार को गौतम कुमार पटना स्थित EOU कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे गहन पूछताछ जारी है। आय से अधिक संपत्ति पर सवाल सूत्रों के अनुसार, EOU की टीम डीएसपी से आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध लेन-देन को लेकर सवाल कर रही है। जांच अधिकारी उनके बैंक खातों, संपत्ति के कागजात और हाल के वित्तीय ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। EOU से बड़े खुलासे की उम्मीद EOU के सूत्रों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सभी की निगाहें EOU की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, जिससे बड़े खुलासे की उम्मीद है। पहले हो चुकी है बड़ी छापेमारी इससे पहले 30 मार्च 2026 को EOU ने एक साथ छह ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पटना, किशनगंज और पूर्णिया समेत कई स्थानों पर की गई थी। छापेमारी के दौरान टीम को अहम दस्तावेज और साक्ष्य हाथ लगे थे, जिनके आधार पर अब पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *