मऊगंज के हनुमना में जंगली हाथियों का प्रवेश:बधाइयां गांव में डेरा, बिजली बंद; वन विभाग की टीम अलर्ट

मऊगंज के हनुमना में जंगली हाथियों का प्रवेश:बधाइयां गांव में डेरा, बिजली बंद; वन विभाग की टीम अलर्ट

मऊगंज जिले में जंगली हाथियों का दल प्रवेश कर गया है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ये हाथी बीते 17 दिनों से सीधी जिले में विचरण कर रहे थे। शनिवार को एक नर और एक मादा हाथी हनुमना तहसील के ग्राम बधाइयां पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अनुसार, हाथियों का यह दल गुरुवार को बहेरा डाबर, बलभद्रगढ़ और उकसा गांव से गुजरा था। शुक्रवार को वे सगरा खुर्द पहुंचे। तीसरे दिन, बधाइयां गांव में दस्तक देते हुए हाथियों ने कुछ किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बधाइयां सहित आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। मैदानी अमला गतिविधियों पर नगर रखा है हनुमना वन परिक्षेत्र के रेंजर नयन तिवारी ने बताया कि ड्रोन, लगातार पेट्रोलिंग और मैदानी अमले की मदद से हाथियों की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने घरों में रहें, हाथियों के पास न जाएं और किसी भी स्थिति में सेल्फी लेने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें। वन विभाग हाथियों को सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर ले जाने का प्रयास कर रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरा अमला हाई अलर्ट पर है और लगातार निगरानी कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *