प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज

भिंड| नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ जिले में 1 से 4 अप्रैल तक स्कूल चलें हम अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 1 अप्रैल को सभी विद्यालयों एवं जिला स्तर पर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सांदीपनि शाउमावि क्रमांक-2 भिंड में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल का वितरण किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान भी किया जाएगा तथा शाला से बाहर रहे चिह्नित बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं 2 अप्रैल को पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन कर उनका विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाया जाएगा। इस दौरान शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं कक्षोन्नती प्राप्त न करने वाले विद्यार्थियों के पुनः प्रवेश के प्रयास किए जाएंगे। 4 अप्रैल को भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध एवं प्रेरक व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। अभियान के दौरान बालसभा, विशेष भोज, शाला प्रबंधन समिति की बैठक एवं शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *