सराडी स्कूल में प्रवेशोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह:बोर्ड के टॉपर्स का सम्मान किया, छात्राओं को बांटी साइकिल

सराडी स्कूल में प्रवेशोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह:बोर्ड के टॉपर्स का सम्मान किया, छात्राओं को बांटी साइकिल

सलूंबर के सराडी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रवेशोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, साथ ही साइकिल वितरण भी किया गया। भाजपा उदयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकारी स्कूलों को लेकर गलत धारणा बनी जोशी ने कहा- सरकारी स्कूलों को लेकर अभिभावकों की पुरानी धारणा है कि यहां पढ़ाई का स्तर कमजोर है। प्रवेशोत्सव अभियान का मुख्य उद्देश्य इसी सोच को बदलना है, क्योंकि राजस्थान के सरकारी स्कूलों ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दिए हैं और कई टॉपर इन्हीं स्कूलों से हैं। पिछले दो वर्षों में राजस्थान सरकार के निरंतर प्रयासों से राज्य शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सरकारी स्कूल अब गुणवत्ता के मामले में निजी स्कूलों से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जोशी ने शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों में केवल अंकों और परिणामों के साथ-साथ व्यक्ति निर्माण, संस्कारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण व उत्तरदायित्व की भावना का भी बीजारोपण करें। बोर्ड परीक्षाओं के स्कूल टॉपर्स का किया सम्मान भाजपा के मंडल प्रतिनिधि झमक लाल जैन, पूर्व उप प्रधान लक्ष्मीलाल जैन और प्रधानाचार्य गोपाल बुनकर ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कक्षा 12वीं कला वर्ग में लक्ष्मी कुंवर राजपूत ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें भी वितरित की गईं। समारोह के दौरान अभिभावकों ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से रिक्त शिक्षकों के पद शीघ्र भरने की मांग रखी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *