होली के रंग में रंगा पूरा बॉलीवुड, शबाना आजमी ने जावेद अख्तर संग मनाया जश्न, रणबीर-कटरीना ने भी मनाया त्योहार

होली के रंग में रंगा पूरा बॉलीवुड, शबाना आजमी ने जावेद अख्तर संग मनाया जश्न, रणबीर-कटरीना ने भी मनाया त्योहार

Shabana Azmi-Javed Akhtar Holi 2026: रंगों का त्योहार होली आते ही पूरा देश उमंग और उत्साह में डूब जाता है। साल 2026 की होली भी कुछ अलग नहीं रही। मुंबई से लेकर देशभर में सितारों ने अपने-अपने अंदाज में रंगों का यह पर्व मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को सेलिब्रेशन की खास झलक दी।

शबाना-जावेद ने घर पर रखी पार्टी (Shabana Azmi-Javed Akhtar Holi 2026)

हर साल की तरह इस बार भी दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के घर सजी होली पार्टी चर्चा में रही। रंग, गुलाल और संगीत के बीच फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे एक साथ नजर आए। पार्टी में ऋचा चड्ढा, अली फजल, उर्मिला मातोंदकर, मनीष मल्होत्रा, दिव्या दत्ता, मनारा चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

रणबीर कपूर ने भी फैंस को किया विश

इधर कपूर परिवार की होली भी खूब सुर्खियों में रही। अभिनेता रणबीर कपूर ने भी फैंस को होली की ढेर सारी बधाई दी। रणबीर कपूर का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विक्की-कटरीना ने भी मनाई होली (Shabana Azmi-Javed Akhtar Holi 2026)

नए माता-पिता बने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की होली इस बार खास रही। बेटे विहान के जन्म के बाद ये उनकी पहली होली थी। परिवार के साथ सफेद परिधानों में रंगों से सजे चेहरों के साथ साझा की गई तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर होली के वीडियोज शेयर किए गए हैं।

गौरतलब है कि कपल ने साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी। विहान का नाम विक्की की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के किरदार मेजर विहान से प्रेरित बताया जाता है।

रणदीप हुड्डा ने भी तस्वीरें कीं शेयर

इसके अलावा रणदीप हुड्डा ने भी परिवार संग त्योहार मनाते हुए तस्वीरें साझा कीं। सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने सादगी भरे अंदाज में होली का आनंद लिया। वहीं ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्वशी रौतेला एक खास पार्टी में रंगों के बीच नजर आईं। इसके अलावा वरुण धवन ने भी अपनी पत्नी नताशा के साथ होली खेलते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

टीवी सितारों ने भी खेली होली

मुंबई में आयोजित एक भव्य होली समारोह में कई टीवी सितारे भी शामिल हुए। वहीं अभिनेत्री आयशा खान पंजाबी सिंगर करण औजला के म्यूजिक शो में पहुंचीं, जहां रंग और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला।

कुछ सितारों ने भले ही सार्वजनिक आयोजनों में हिस्सा न लिया हो, लेकिन अजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *