मुंगेर में टी-20 वर्ल्ड कप के भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई पहल करते हुए कई स्थानों पर फैन स्क्रीनिंग पार्क बनाए, जहाँ बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों हेतु फैन स्क्रीनिंग पार्क बनाए गए हैं। इन पार्कों में दर्शक बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा आनंद ले रहे हैं। मुख्य आयोजन किला परिसर स्थित केसी सुरेंद्र बाबू पार्क में किया गया। बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे इसी तर्ज पर जमालपुर नगर परिषद परिसर, तारापुर अनुमंडल अंतर्गत अम्बेडकर भवन और खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद परिसर में भी फैन स्क्रीनिंग पार्क की व्यवस्था की गई थी। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रेमियों में खेल के प्रति लगाव बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और खेल को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न जिलों में खेल आयोजनों का संचालन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात यह पहली बार है कि जिलाधिकारी निखिल धनराज के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे जिले में इस तरह का आयोजन किया गया। चयनित स्थानों पर बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे। मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित केसी सुरेंद्र बाबू पार्क में कड़ी सुरक्षा के बीच यह आयोजन किया गया। यहाँ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और मुंगेर शहर के लोग एक साथ मैच का आनंद लेते दिखे। पार्क में 5000 से अधिक क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी थी। मुंगेर में टी-20 वर्ल्ड कप के भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई पहल करते हुए कई स्थानों पर फैन स्क्रीनिंग पार्क बनाए, जहाँ बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों हेतु फैन स्क्रीनिंग पार्क बनाए गए हैं। इन पार्कों में दर्शक बड़ी स्क्रीन पर मैच का सीधा आनंद ले रहे हैं। मुख्य आयोजन किला परिसर स्थित केसी सुरेंद्र बाबू पार्क में किया गया। बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे इसी तर्ज पर जमालपुर नगर परिषद परिसर, तारापुर अनुमंडल अंतर्गत अम्बेडकर भवन और खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद परिसर में भी फैन स्क्रीनिंग पार्क की व्यवस्था की गई थी। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से खेल प्रेमियों में खेल के प्रति लगाव बढ़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और खेल को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न जिलों में खेल आयोजनों का संचालन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात यह पहली बार है कि जिलाधिकारी निखिल धनराज के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे जिले में इस तरह का आयोजन किया गया। चयनित स्थानों पर बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किए गए थे। मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित केसी सुरेंद्र बाबू पार्क में कड़ी सुरक्षा के बीच यह आयोजन किया गया। यहाँ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और मुंगेर शहर के लोग एक साथ मैच का आनंद लेते दिखे। पार्क में 5000 से अधिक क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी थी।


