भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में शुक्रवार की रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। पहली प्राथमिकी जख्मी युवक सुजीत चौधरी के बड़े भाई अजय चौधरी के फर्दबयान पर दर्ज की गई है, जिसमें पिता-पुत्र समेत आठ नामजद और 10–12 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। नामजद आरोपितों में केशोपुर गांव निवासी मंटू सिंह, उसके पुत्र सुधीर कुमार सिंह, भाई शेषनाथ सिंह, भतीजा दीपक कुमार सिंह, विजय सिंह के पुत्र शिवम सिंह, स्वर्गीय केदार सिंह के पुत्र पंकज सिंह, पड़रिया गांव निवासी गौतम सिंह के पुत्र लल्लू सिंह और चातर गांव निवासी संदीप सिंह शामिल हैं।
दो देसी कट्टा, एक कारतूस और बाइक बरामद इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित सुधीर सिंह और दीपक सिंह के पास से दो देसी कट्टा, एक कारतूस और एक प्लेट बरामद की है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। फायरिंग में सुजीत चौधरी गंभीर रूप से घायल अजय चौधरी ने अपने बयान में बताया कि, शुक्रवार की शाम वह अपने घर के सामने स्थित मेडिकल दुकान पर दवा लेने गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनके घर पर कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मंटू सिंह और शेषनाथ सिंह समेत अन्य नामजद और अज्ञात लोग जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू थे। इसी दौरान सुधीर कुमार सिंह और दीपक कुमार सिंह ने अपने हाथ में लिए देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। एक गोली उनके छोटे भाई सुजीत चौधरी को लगी, जबकि दूसरी गोली दीवार में जा धंसी। इसके बाद दोनों ने दोबारा फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। आर्म्स एक्ट के तहत दूसरी प्राथमिकी घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कांत के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत दूसरी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जिसमें दीपक कुमार सिंह और सुधीर कुमार सिंह को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात सुजीत चौधरी अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपित जबरन घर में घुस आए। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और फिर फायरिंग की गई। इस दौरान बारूद के छर्रे सुजीत के चेहरे पर लगे, जबकि मारपीट में उनकी पीठ में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में शुक्रवार की रात हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। पहली प्राथमिकी जख्मी युवक सुजीत चौधरी के बड़े भाई अजय चौधरी के फर्दबयान पर दर्ज की गई है, जिसमें पिता-पुत्र समेत आठ नामजद और 10–12 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। नामजद आरोपितों में केशोपुर गांव निवासी मंटू सिंह, उसके पुत्र सुधीर कुमार सिंह, भाई शेषनाथ सिंह, भतीजा दीपक कुमार सिंह, विजय सिंह के पुत्र शिवम सिंह, स्वर्गीय केदार सिंह के पुत्र पंकज सिंह, पड़रिया गांव निवासी गौतम सिंह के पुत्र लल्लू सिंह और चातर गांव निवासी संदीप सिंह शामिल हैं।
दो देसी कट्टा, एक कारतूस और बाइक बरामद इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित सुधीर सिंह और दीपक सिंह के पास से दो देसी कट्टा, एक कारतूस और एक प्लेट बरामद की है। इसके साथ ही घटना में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। फायरिंग में सुजीत चौधरी गंभीर रूप से घायल अजय चौधरी ने अपने बयान में बताया कि, शुक्रवार की शाम वह अपने घर के सामने स्थित मेडिकल दुकान पर दवा लेने गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनके घर पर कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मंटू सिंह और शेषनाथ सिंह समेत अन्य नामजद और अज्ञात लोग जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू थे। इसी दौरान सुधीर कुमार सिंह और दीपक कुमार सिंह ने अपने हाथ में लिए देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। एक गोली उनके छोटे भाई सुजीत चौधरी को लगी, जबकि दूसरी गोली दीवार में जा धंसी। इसके बाद दोनों ने दोबारा फायरिंग का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। आर्म्स एक्ट के तहत दूसरी प्राथमिकी घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कांत के बयान पर आर्म्स एक्ट के तहत दूसरी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है, जिसमें दीपक कुमार सिंह और सुधीर कुमार सिंह को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात सुजीत चौधरी अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपित जबरन घर में घुस आए। विरोध करने पर पहले मारपीट की गई और फिर फायरिंग की गई। इस दौरान बारूद के छर्रे सुजीत के चेहरे पर लगे, जबकि मारपीट में उनकी पीठ में चाकू मार दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी है।


