गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति होगी, इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया जाएगा एजुकेशन रिपोर्टर| पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में फिर से लॉ (एलएलबी) की पढ़ाई शुरू होगी। विगत तीन वर्षों से एलएलबी में नामांकन प्रक्रिया बंद है क्योंकि सभी शिक्षक रिटायर हो गए हैं। नए सत्र से फिर से नामांकन शुरू करने की तैयारी विवि व कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही है। इस संबंध में कॉलेज ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा था और कहा था कि एलएलबी में शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं और जो शिक्षक पहले से हैं, वे रिटायर हो गए हैं। इसके साथ ही सैंक्शन पद भी समाप्त हो गए हैं। इस संबंध में विवि ने कहा कि कॉलेज के सैंक्शन पोस्ट समाप्त नहीं किए गए हैं बल्कि पहले 16 थे तो अब 8 कर दिए गए हैं। विवि इन 8 सीटों पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त कर इसमें फिर से एक बार नामांकन शुरू करने का प्रयास करेगी। हालांकि पहली बार काउंसिल ऑफ इंडिया से नामांकन को लेकर स्वीकृति ली जाएगी। अगर काउंसिल स्वीकृति देती है तो पुन: पढ़ाई शुरू हो सकती है। अभी तत्काल गेस्ट फैकल्टी बहाल कर नए सत्र (2026) से पुन: एलएलबी कोर्स कॉलेज में शुरू करने की योजना है। बाद में राज्य सरकार के द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली इन पदों पर की जाएगी। चूंकि इस कॉलेज में कई दशकों से एलएलबी कोर्स चल रहे थे और इसके बहुत सारे छात्र एडवोकेट और जज रहे हैं, फिर से कॉलेज में पढ़ाई शुरू होगी तो गरीब छात्रों को इससे काफी मदद मिलेगी क्योंकि प्राइवेट कॉलेज में एलएलबी करने की फीस काफी अधिक है। डॉ राजीव रंजन, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पहले 120 सीटें हुआ करती थीं लेकिन बाद में शिक्षकों की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से उसे 60 सीटें कर दी गयी थीं। अभी कितनी सीटों पर मान्यता मिलेगी यह कॉलेज की वर्तमान स्थिति और शिक्षकों की संख्या को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया तय करेगी। चूंकि पहले कॉलेज में 16 सीटें हुआ करती थीं और अब सिर्फ 8 बच गयी हैं। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर भी मायने रखता है। अगर सभी पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर हो तो फिर से 120 सीटों पर मान्यता मिल सकती है। क्योंकि अभी हाल में इसी आधार पर पटना लॉ कॉलेज में भी 300 सीटों पर नामांकन की पुन: अनुमति बार काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा दी गयी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ खालिद अहमद ने कहा कि एलएलबी में 8 सैंक्शंड पोस्ट होने की जानकारी िमली है। नए सत्र से नामांकन को लेकर सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति होगी, इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया जाएगा एजुकेशन रिपोर्टर| पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ कॉमर्स में फिर से लॉ (एलएलबी) की पढ़ाई शुरू होगी। विगत तीन वर्षों से एलएलबी में नामांकन प्रक्रिया बंद है क्योंकि सभी शिक्षक रिटायर हो गए हैं। नए सत्र से फिर से नामांकन शुरू करने की तैयारी विवि व कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही है। इस संबंध में कॉलेज ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा था और कहा था कि एलएलबी में शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं और जो शिक्षक पहले से हैं, वे रिटायर हो गए हैं। इसके साथ ही सैंक्शन पद भी समाप्त हो गए हैं। इस संबंध में विवि ने कहा कि कॉलेज के सैंक्शन पोस्ट समाप्त नहीं किए गए हैं बल्कि पहले 16 थे तो अब 8 कर दिए गए हैं। विवि इन 8 सीटों पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त कर इसमें फिर से एक बार नामांकन शुरू करने का प्रयास करेगी। हालांकि पहली बार काउंसिल ऑफ इंडिया से नामांकन को लेकर स्वीकृति ली जाएगी। अगर काउंसिल स्वीकृति देती है तो पुन: पढ़ाई शुरू हो सकती है। अभी तत्काल गेस्ट फैकल्टी बहाल कर नए सत्र (2026) से पुन: एलएलबी कोर्स कॉलेज में शुरू करने की योजना है। बाद में राज्य सरकार के द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली इन पदों पर की जाएगी। चूंकि इस कॉलेज में कई दशकों से एलएलबी कोर्स चल रहे थे और इसके बहुत सारे छात्र एडवोकेट और जज रहे हैं, फिर से कॉलेज में पढ़ाई शुरू होगी तो गरीब छात्रों को इससे काफी मदद मिलेगी क्योंकि प्राइवेट कॉलेज में एलएलबी करने की फीस काफी अधिक है। डॉ राजीव रंजन, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पहले 120 सीटें हुआ करती थीं लेकिन बाद में शिक्षकों की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी की वजह से उसे 60 सीटें कर दी गयी थीं। अभी कितनी सीटों पर मान्यता मिलेगी यह कॉलेज की वर्तमान स्थिति और शिक्षकों की संख्या को देखते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया तय करेगी। चूंकि पहले कॉलेज में 16 सीटें हुआ करती थीं और अब सिर्फ 8 बच गयी हैं। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर भी मायने रखता है। अगर सभी पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति और अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर हो तो फिर से 120 सीटों पर मान्यता मिल सकती है। क्योंकि अभी हाल में इसी आधार पर पटना लॉ कॉलेज में भी 300 सीटों पर नामांकन की पुन: अनुमति बार काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा दी गयी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ खालिद अहमद ने कहा कि एलएलबी में 8 सैंक्शंड पोस्ट होने की जानकारी िमली है। नए सत्र से नामांकन को लेकर सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे।


