इग्नू में नामांकन शुरू 31 जनवरी तक चलेगा

पूर्णिया | इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र 0508 पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नामांकन 31 जनवरी तक चलेगा। पूर्णिया कॉलेज केन्द्र के सहायक समन्वयक सूरज सिंह ने बताया कि इग्नू पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुख, कौशल आधारित एवं समयानुकूल हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ कार्य एवं अन्य जिम्मेदारियों को संतुलित रूप से निभाने का अवसर देता है। इस केंद्र से नामांकन की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सूरज सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही नामांकन करा लें। पूर्णिया | इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अंतर्गत इग्नू शिक्षार्थी सहायता केंद्र 0508 पूर्णिया कॉलेज के माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नामांकन 31 जनवरी तक चलेगा। पूर्णिया कॉलेज केन्द्र के सहायक समन्वयक सूरज सिंह ने बताया कि इग्नू पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुख, कौशल आधारित एवं समयानुकूल हैं। विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ कार्य एवं अन्य जिम्मेदारियों को संतुलित रूप से निभाने का अवसर देता है। इस केंद्र से नामांकन की संख्या निरंतर बढ़ रही है। सूरज सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही नामांकन करा लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *