नौला मुसहरी प्राथमिक विद्यालय में नामांकन अभियान:शिक्षक-बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, अभिभावकों को किया प्रेरित

नौला मुसहरी प्राथमिक विद्यालय में नामांकन अभियान:शिक्षक-बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, अभिभावकों को किया प्रेरित

वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी द्वारा पोषक क्षेत्र में नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधान शिक्षिका कविता कुमारी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष नामांकन अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने पोषक क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया। उन्हें अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजना चाहिए। अभियान के दौरान बच्चों ने शिक्षा संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नौला मुसहरी द्वारा पोषक क्षेत्र में नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधान शिक्षिका कविता कुमारी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष नामांकन अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने पोषक क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया। उन्हें अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक बच्चे को नियमित रूप से विद्यालय भेजना चाहिए। अभियान के दौरान बच्चों ने शिक्षा संबंधी जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *