दोस्त को वीडियो कॉल कर इंजीनियरिंग छात्र का सुसाइड:पिता बोले- रिश्तेदार ने सर्टिफिकेट दिलाने के नाम पर 1.30 लाख हड़पे, इसी से तनाव में था

दोस्त को वीडियो कॉल कर इंजीनियरिंग छात्र का सुसाइड:पिता बोले- रिश्तेदार ने सर्टिफिकेट दिलाने के नाम पर 1.30 लाख हड़पे, इसी से तनाव में था

भोपाल के अशोका गार्डन में रहने वाले बी.टेक थर्ड ईयर के छात्र मोहम्मद इफ्तिखार ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर सुसाइड किया था। लाइव सुसाइड उसने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल पर दिखाया था। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया गया। इस दौरान मृतक के पिता मोहम्मद नवाब अली ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक रिश्तेदार ने डिग्री दिलाने के नाम पर बेटे से 1.30 लाख रुपए ऐंठ लिए थे। कई बार कहने पर भी रकम लौटाने को तैयार नहीं था। रकम मांगने पर बेटे को धमकाता था। इसी की प्रताड़ना के कारण बेटे ने जान दी है। हालांकि उन्होंने रिश्तेदार का नाम ऑन कैमरा नहीं बताया। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पूर्वी चंपारण, बिहार निवासी मोहम्मद इफ्तिखार (21) यहां बैंक नगर कॉलोनी अशोका गार्डन में किराए से रह रहा था और रातीबड़ के निजी कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। इफ्तिखार अपने दोस्तों के साथ रहता था। बुधवार रात उसके दोस्त अपने अन्य दोस्तों के रूम पर थे जबकि इफ्तिखार रूम में अकेला था। रात करीब दो बजे तक वह अपनी फ्रेंड से बातचीत करता रहा और उसी दौरान उसने फांसी लगा ली। छात्र की फ्रेंड के बयान से होगा खुलासा रात करीब दो बजे फ्रेंड से बातचीत करते समय इफ्तिखार ने उससे आत्महत्या की बात कही थी। फ्रेंड ने इफ्तिखार के दोस्त को इस बात की जानकारी दी। दोस्त जब घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया। भीतर इफ्तिखार की लाश फंदे पर लटकी मिली। उसका मोबाइल दीवार से टिका हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि फ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान ही उसने फांसी लगाई है। मोबाइल फोन की होगी फारेंसिक जांच पुलिस मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवा रही है। पुलिस का मानना है कि मृतक की फ्रेंड और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। जिसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। यह खबर भी पढ़ें… भोपाल में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या:गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल पर लाइव दिखाया सुसाइड

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *