गांधी सेतु पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला:मुजफ्फरपुर से पटना आ रहे इंजीनियर का हाथ कटा, PMCH रेफर; ड्राइवर फरार

गांधी सेतु पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला:मुजफ्फरपुर से पटना आ रहे इंजीनियर का हाथ कटा, PMCH रेफर; ड्राइवर फरार

पटना सिटी के महात्मा गांधी सेतु पर गायघाट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार का एक हाथ कटकर पुल के नीचे गिर गया। घायल की पहचान इंजीनियर मोहम्मद अकिल के तौर पर हुई है, जो पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वह मुजफ्फरपुर में यूपीएस बनाने का काम करते हैं। वे रोजाना की तरह काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी इस हादसे के शिकार हो गए। देखिए हादसे की 2 तस्वीर…
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक हाजीपुर से पटना लेन पर तेज रफ्तार से आ रहा था। पिलर संख्या 46 के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक से घर लौट रहे मोहम्मद अकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घायल की स्थिति नाजुक, PMCH रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अकिल को तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी ज्यादा खून बहने से हालत बिगड़ने लगा। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। फरार ट्रक ड्राइवर की पहचान की कोशिश जारी घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि, घायल व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।’ गांधी सेतु पर निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बताया जा रहा है कि गांधी सेतु के जर्जर हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संकरी लेन और अव्यवस्थित ट्रैफिक के चलते इस पुल पर अक्सर हादसे होती रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए। पटना सिटी के महात्मा गांधी सेतु पर गायघाट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार का एक हाथ कटकर पुल के नीचे गिर गया। घायल की पहचान इंजीनियर मोहम्मद अकिल के तौर पर हुई है, जो पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वह मुजफ्फरपुर में यूपीएस बनाने का काम करते हैं। वे रोजाना की तरह काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, तभी इस हादसे के शिकार हो गए। देखिए हादसे की 2 तस्वीर…
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक हाजीपुर से पटना लेन पर तेज रफ्तार से आ रहा था। पिलर संख्या 46 के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक से घर लौट रहे मोहम्मद अकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घायल की स्थिति नाजुक, PMCH रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अकिल को तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भी ज्यादा खून बहने से हालत बिगड़ने लगा। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। फरार ट्रक ड्राइवर की पहचान की कोशिश जारी घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस और ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आलमगंज थाना प्रभारी राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि, घायल व्यक्ति की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।’ गांधी सेतु पर निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बताया जा रहा है कि गांधी सेतु के जर्जर हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। संकरी लेन और अव्यवस्थित ट्रैफिक के चलते इस पुल पर अक्सर हादसे होती रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *