ENG vs ITA का मुकाबला आज:इंग्लैंड आज हारा तो सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल; इटली के लिए भी जीत जरूरी

ENG vs ITA का मुकाबला आज:इंग्लैंड आज हारा तो सुपर-8 में पहुंचना मुश्किल; इटली के लिए भी जीत जरूरी

टी-20 वर्ल्ड कप का 29वां मैच आज इंग्लैंड और इटली के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। टॅास दोपहर 2.30 बजे होगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने अपना अभियान जीत के साथ शुरू किया, लेकिन नेपाल के खिलाफ उसे कड़ी टक्कर मिली। ग्रुप-C के मैच में इंग्लैंड सिर्फ 4 रन से जीता और मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। कैरेबियाई टीम ने 10 साल बाद टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हराया। तीसरे मैच में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। स्कॉटलैंड 152 रन पर ऑलआउट हुआ और इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों में यह इंग्लैंड की दूसरी जीत रही। ग्रुप-सी के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड ने डेब्यू कर रही इटली को 73 रन से हरा दिया। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में इटली 17.4 ओवर में 134 रन तक ही पहुंच सकी। हालांकि, इटली ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत नेपाल के खिलाफ दर्ज की थी। 124 रन के लक्ष्य को टीम ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया था। जैकब बेथेल इंग्लैंड के टॅाप रन स्कोरर 2026 में जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 120 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज आदिल रशिद 5 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं। एंथोनी मोस्का इटली के टॅाप रन स्कोरर इटली के लिए एंथोनी मोस्का ने 2026 से 75 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 62* रन है। गेंदबाजी में क्रिस्चन जॉर्ज 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन। पिच एंड मौसम रिपोर्ट ईडन गार्डन्स की पिच बैटर्स के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती हैं, लेकिन उसके बाद यह विकेट बैटिंग के लिए आसान हो जाती है। कोलकाता में सोमवार को दिन में काफी धूप रहने वाला हैं। टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *