मुंबई स्क्रीनिंग में फटा एनर्जी बम! रणवीर सिंह ने लगा दी आग, FA9LA पर डांस हुआ वायरल

मुंबई स्क्रीनिंग में फटा एनर्जी बम! रणवीर सिंह ने लगा दी आग, FA9LA पर डांस हुआ वायरल

Ranveer Singh High-Energy Dance viral: रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिलीज के बाद हाल ही में एक नया और बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें कुछ धार्मिक नेता इस फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इस बीच, ‘धुरंधर 2’ के मुंबई स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी जबरदस्त एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

कास्ट और क्रू के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट

मुंबई में रिलीज के दिन फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग इवेंट रखा गया था। दरअसल, इस इवेंट में निर्देशक आदित्य धर, उनकी पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े नाम जैसे संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन, आयशा खान, क्रिस्टल डिसूजा और रणवीर सिंह समेत कई स्टार्स मौजूद थे। हांलाकि, इस पार्टी के अंदर की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड हंगामा के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह को फिल्म के पहले पार्ट के हिट गाने ‘FA9LA’ पर डांस कर रहे है। बता दें, रणवीर अपनी एनर्जी और जोश के लिए जाने जाते हैं और इस वीडियो में उन्होंने अक्षय खन्ना के सीन के डांस स्टेप्स को भी दोहराया। ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का रोल, रहमान डकैत, एक पाकिस्तानी गैंगस्टर है जो फिल्म में इस गाने पर परफॉर्म करता है, रणवीर ने सबको दोहराया।

फिल्म को फिर से जी रहे है रणवीर, आए कमेंट

इतना ही नहीं, फैंस और दर्शक रणवीर सिंह के इस जोश और डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, एक यूजर ने लिखा, “धुरंधर देखकर रणवीर FA9LA पर डांस कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे वे फिल्म को फिर से जी रहे हों।”तो वहीं दूसरी ओर, एक यूजर ने कहा, “रणवीर सिंह के डांस में कोई रोक-टोक नहीं, सिर्फ प्यूअर एनर्जी और अलग लेवल का वाइब है।”

‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज से पहले लगभग 60-70 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन इसके पेड प्रीव्यू के दौरान ही फिल्म ने 43 करोड़ रुपये कमाकर सबको हैरान कर दिया। सैकनिल्क के मुताबिक, ये फिल्म सभी भाषाओं में कुल 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और ये आंकड़ा दिनभर के साथ लगभग 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *