टीआरई-4 : नौकरी का अंतहीन इंतजार, 10 लाख अभ्यर्थी संशय में

टीआरई-4 : नौकरी का अंतहीन  इंतजार, 10 लाख अभ्यर्थी संशय में

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) के चौथे चरण की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीआरई-4) को लेकर अब इतनी देर हो चुकी है कि अभ्यर्थी अब धीरे-धीरे इस वैकेंसी की आस खो रहे हैं। सड़कों पर आंदोलन हो रहे हैं लेकिन सरकार चुप है। 10 लाख बीएड व डीएलएड शिक्षक अभ्यर्थी इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। 46 हजार 500 के करीब सीटों पर बहाली की घोषणा सरकार ने की है। टीआरई-4 को लेकर हो रही देरी अब गले से नहीं उतर रही है क्योंकि बीपीएससी के कैलेंडर के अनुसार अगस्त 2024 में ही यह परीक्षा आयोजित होनी थी लेकिन अब तक वह टल रही है। पिछले साल चुनाव के पहले अक्टूबर में ही परीक्षा कराने की घोषणा एक बार सरकार कर चुकी है लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने तक वह वेकेंसी नहीं आयी। इसके बाद चुनाव के बाद परीक्षा कराने की बात कही गयी लेकिन उस संबंध में भी अब तक कोई तिथि जारी नहीं की गयी है। हर समारोह में शिक्षा मंत्री अगले महीने, अगले महीने तक वेकेंसी आने की बात कहते हैं लेकिन चुनाव के बाद भी चार महीने से अधिक बीत चुके हैं अब तक वेकेंसी का कुछ अता पता नहीं है। डीएलएड अभ्यर्थी और सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी वेकेंसी के इंतजार में : दो बार एसटीईटी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं टीआरई-4 वेकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वैसे अभ्यर्थी जो पिछली परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं हो सके वे भी वेकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। डीएलएड अभ्यर्थी और सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी टीआरई-4 वेकेंसी के इंतजार में हैं। लगातार इसको लेकर ये अभ्यर्थी सरकार से मांग कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि काफी समय से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं लेकिन इस संबंध में सिर्फ जल्द वेकेंसी आयेगी, इसके अलावा कुछ ठोस जवाब या तिथि या सूचना जारी नहीं की जा रही है। इससे अभ्यर्थियों में काफी निराशा है। वे तैयारी तो कर रहे हैं लेकिन साथ ही संशय में हैं। सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) के चौथे चरण की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीआरई-4) को लेकर अब इतनी देर हो चुकी है कि अभ्यर्थी अब धीरे-धीरे इस वैकेंसी की आस खो रहे हैं। सड़कों पर आंदोलन हो रहे हैं लेकिन सरकार चुप है। 10 लाख बीएड व डीएलएड शिक्षक अभ्यर्थी इस वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। 46 हजार 500 के करीब सीटों पर बहाली की घोषणा सरकार ने की है। टीआरई-4 को लेकर हो रही देरी अब गले से नहीं उतर रही है क्योंकि बीपीएससी के कैलेंडर के अनुसार अगस्त 2024 में ही यह परीक्षा आयोजित होनी थी लेकिन अब तक वह टल रही है। पिछले साल चुनाव के पहले अक्टूबर में ही परीक्षा कराने की घोषणा एक बार सरकार कर चुकी है लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने तक वह वेकेंसी नहीं आयी। इसके बाद चुनाव के बाद परीक्षा कराने की बात कही गयी लेकिन उस संबंध में भी अब तक कोई तिथि जारी नहीं की गयी है। हर समारोह में शिक्षा मंत्री अगले महीने, अगले महीने तक वेकेंसी आने की बात कहते हैं लेकिन चुनाव के बाद भी चार महीने से अधिक बीत चुके हैं अब तक वेकेंसी का कुछ अता पता नहीं है। डीएलएड अभ्यर्थी और सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी वेकेंसी के इंतजार में : दो बार एसटीईटी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं टीआरई-4 वेकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा वैसे अभ्यर्थी जो पिछली परीक्षाओं में उत्तीर्ण नहीं हो सके वे भी वेकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। डीएलएड अभ्यर्थी और सीटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी टीआरई-4 वेकेंसी के इंतजार में हैं। लगातार इसको लेकर ये अभ्यर्थी सरकार से मांग कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि काफी समय से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं लेकिन इस संबंध में सिर्फ जल्द वेकेंसी आयेगी, इसके अलावा कुछ ठोस जवाब या तिथि या सूचना जारी नहीं की जा रही है। इससे अभ्यर्थियों में काफी निराशा है। वे तैयारी तो कर रहे हैं लेकिन साथ ही संशय में हैं। सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *