गयाजी में रेलवे की जमीन से हटाया अतिक्रमण:​​​76 परिवारों के घर पर चला बुलडोजर, रहने के लिए प्रशासन ने की व्यवस्था

गयाजी में रेलवे की जमीन से हटाया अतिक्रमण:​​​76 परिवारों के घर पर चला बुलडोजर, रहने के लिए प्रशासन ने की व्यवस्था

गयाजी. पूर्व मध्य रेल की सोननगर-गया-मानपुर-अंडाल मल्टी ट्रैकिंग रेलवे परियोजना का काम चल रहा है। मानपुर के वार्ड-47 स्थित बृजेश नगर में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इसे प्रशासन ने हटा दिया है। आज की ये कार्रवाई पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे अफसर और भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह इलाका लंबे समय से रेलवे की प्रस्तावित मल्टी ट्रैकिंग लाइन के दायरे में था। परियोजना के तहत मौजूदा रेलवे लाइन का मल्टी-ट्रैकिंग यानी प्रभावी रूप से फोर लेन ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 374.53 किलोमीटर है। उद्देश्य साफ है कि पूर्वी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर पर दबाव कम हो और माल गाड़ियों की रफ्तार बढ़ सकें। साथ ही यात्री ट्रेनों को समय पर चलाया जा सकें। परियोजना एजेंसी एलएंडटी के अनुसार मानपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अधिगृहीत जमीन पर रेलवे लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। बृजेश नगर में झोपड़ीनुमा अतिक्रमण किया गया है। मानपुर सीओ सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। कुल 76 परिवारों के अतिक्रमण हटाए गए है। कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद ली गई। विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की सदर एसडीएम अनिल कुमार रमन ने कहा कि प्रशासन केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है। विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई है। पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्था नीति 2013 के तहत मानपुर अंचल के रूपसपुर में प्रत्येक परिवार को दो-दो डिसिमल जमीन उपलब्ध कराई गई है। सभी परिवारों को बसाया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ वजीरगंज सुनील कुमार पाण्डेय, मानपुर सीओ, रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर शशि कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक परियोजना पूरी होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकेगी। भीड़ घटेगी। यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। मानपुर और गया रेल सेक्शन को नई रफ्तार मिलने वाली है। गयाजी. पूर्व मध्य रेल की सोननगर-गया-मानपुर-अंडाल मल्टी ट्रैकिंग रेलवे परियोजना का काम चल रहा है। मानपुर के वार्ड-47 स्थित बृजेश नगर में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इसे प्रशासन ने हटा दिया है। आज की ये कार्रवाई पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे अफसर और भारी पुलिस बल तैनात रहा। यह इलाका लंबे समय से रेलवे की प्रस्तावित मल्टी ट्रैकिंग लाइन के दायरे में था। परियोजना के तहत मौजूदा रेलवे लाइन का मल्टी-ट्रैकिंग यानी प्रभावी रूप से फोर लेन ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग नई लाइनें बिछाई जा रही हैं। इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 374.53 किलोमीटर है। उद्देश्य साफ है कि पूर्वी समर्पित फ्रेट कॉरिडोर पर दबाव कम हो और माल गाड़ियों की रफ्तार बढ़ सकें। साथ ही यात्री ट्रेनों को समय पर चलाया जा सकें। परियोजना एजेंसी एलएंडटी के अनुसार मानपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अधिगृहीत जमीन पर रेलवे लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। बृजेश नगर में झोपड़ीनुमा अतिक्रमण किया गया है। मानपुर सीओ सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। कुल 76 परिवारों के अतिक्रमण हटाए गए है। कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीनों और मजदूरों की मदद ली गई। विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था की सदर एसडीएम अनिल कुमार रमन ने कहा कि प्रशासन केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है। विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई है। पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्था नीति 2013 के तहत मानपुर अंचल के रूपसपुर में प्रत्येक परिवार को दो-दो डिसिमल जमीन उपलब्ध कराई गई है। सभी परिवारों को बसाया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।कार्रवाई के दौरान एसडीपीओ वजीरगंज सुनील कुमार पाण्डेय, मानपुर सीओ, रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर शशि कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक परियोजना पूरी होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकेगी। भीड़ घटेगी। यात्री सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। मानपुर और गया रेल सेक्शन को नई रफ्तार मिलने वाली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *