नरसिंहपुर जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को कार्रवाई की गई। करेली वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक RF-297 में अवैध रूप से जेसीबी मशीनों से वन भूमि को नष्ट कर कृषि भूमि बनाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके से दो जेसीबी मशीनें जब्त कीं। यह कार्रवाई वन संरक्षक संध्या के निर्देश और वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर कल्पना तिवारी के मार्गदर्शन में हुई। ये चला रहे थे मशीन इसमें उपवन मंडल अधिकारी सुनील वर्मा, वनरक्षक मनीष तिवारी, सतीश शर्मा, घनश्याम श्रीवास, उमेश ठाकुर, नारायण वर्मा और वाहन चालक शामिल थे। जब्त की गई एक जेसीबी का संचालन अंकित ठाकुर और राजाराम कौरव कर रहे थे, जबकि दूसरी जेसीबी राजेश ठाकुर और हरिदास द्वारा चलाई जा रही थी। जब्त की गई मशीनों को पहले चौगान चौकी परिक्षेत्र गाडरवारा लाया गया। बाद में गाडरवारा परिक्षेत्र के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर दोनों जेसीबी को विधिवत जब्त कर गाडरवारा वन विभाग परिसर में खड़ा कराया। वन विभाग कर रहा कार्रवाई करेली वन परिक्षेत्र के रेंजर शिवकुमार कनौजिया ने बताया कि वन विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में गाडरवारा और करेली परिक्षेत्र का संयुक्त स्टाफ मौजूद रहा।


