वाहन गैराज बनाने वाले कर्मचारियों को दिया नोटिस दुंदीबाद में अतिक्रमण के कारण हवाई अड्डा में बाधा सेक्टर-4 में झोपड़पट्टी के पास बना दिया सुंदर पार्क बीएसएल के क्वार्टरों में अधिकतर उनके ही कर्मचारी रहते हैं। कर्मचारियों को क्वार्टर के साथ बाइक गैराज दी गई है, लेकिन उन्हें चारपहिया गैराज बनाने की अनुमति नहीं है। जबकि अधिकतर कर्मियों के पास कार है। जिन लोगों ने कार रखने के लिए गैराज बनाया है, उन्हें तोड़ने के लिए बीएसएल प्रबंधन ने नोटिस दे दिया है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। बोकारो हवाई अड्डा का काम 95% से ज्यादा पूरा हो चुका है। हवाई उड़ान में सबसे बड़ी बाधा दुंदीबाद के पास अतिक्रमण है। कुछ माह पहले बीएसएल ने जेसीबी चलाकर कुछ झोपड़ियां हटाईं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर अतिक्रमण हो गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यहां से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन बीएसएल और जिला प्रशासन इसमें अभी तक सफल नहीं हो पाया। बोकारो | बीएसएल की जमीन पर पूरे शहर में अतिक्रमण है। सेक्टर-4 में हजारों की संख्या में झोपड़ियां बनाकर लोग रहे रहे हैं। इन्हें बीएसएल प्रबंधन ने कई बार हटाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध के कारण हटा नहीं पाया। अब अतिक्रमण बढ़े नहीं इसलिए झोपड़पट्टी के सामने घेराबंदी कर सुंदर पार्क बना दिया। हालांकि इसका लाभ झोपड़पट्टी वालों को ही मिल रहा है।


