दिल्ली में 4 बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। इसमें 3 बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। यह ऑपरेशन दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने मिलकर किया। खबर है कि मारे गए कुख्यात बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में फैलान की साजिश रच रहे थे। बुधवार की देर रात करीब 2.20 बजे ये एनकाउंटर हुआ है। यह मुठभेड़ बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। खबर के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) को गोलियां लगीं। सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं जबकि अमन ठाकुर (21) दिल्ली का रहने वाला था। एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए बिहार से नेपाल तक फैला था नेटवर्क बताया जाता है कि ये चारों बदमाशों की पुलिस को लंबे वक्त से तलाश थी। यह गैंग ‘सिग्मा एंड कंपनी’ के नाम से वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग का सरगना रंजन पाठक था। इनका नेटवर्क बिहार से लेकर नेपाल तक फैला था। रंजन पाठक सीतामढ़ी में कई वारदात को अंजाम दे चुका है। रंजन पाठक ने सीतामढ़ी के कारोबारी की हत्या के बाद खुद का बायोडाटा मीडिया के लोगों को भेजा था। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। खबर लगातार अपडेट हो रही है ————– ये खबर भी पढ़ें चंदन मिश्रा हत्याकांड के 2 शूटर मुठभेड़ में घायल:बिहार STF ने सरेंडर करने को कहा तो फायरिंग की; भागने में मदद करने वाला गिरफ्तार बिहार के आरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या से जुड़े कुछ आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। एक को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी बरामद किए गए हैं। STF को गैंगस्टर मर्डर केस से जुड़े 3 अपराधियों बलवंत, रवि रंजन और अभिषेक के बिहियां थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। टीम ने मंगलवार सुबह 5 बजे कटिया रोड के पास उन्हें घेर लिया। दिल्ली में 4 बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। इसमें 3 बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। यह ऑपरेशन दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने मिलकर किया। खबर है कि मारे गए कुख्यात बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में फैलान की साजिश रच रहे थे। बुधवार की देर रात करीब 2.20 बजे ये एनकाउंटर हुआ है। यह मुठभेड़ बहादुर शाह मार्ग पर डॉक्टर अंबेडकर चौक से लेकर पंसाली चौक तक चला। खबर के मुताबिक बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। एनकाउंटर में रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) को गोलियां लगीं। सभी को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं जबकि अमन ठाकुर (21) दिल्ली का रहने वाला था। एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए बिहार से नेपाल तक फैला था नेटवर्क बताया जाता है कि ये चारों बदमाशों की पुलिस को लंबे वक्त से तलाश थी। यह गैंग ‘सिग्मा एंड कंपनी’ के नाम से वारदात को अंजाम देता था। इस गैंग का सरगना रंजन पाठक था। इनका नेटवर्क बिहार से लेकर नेपाल तक फैला था। रंजन पाठक सीतामढ़ी में कई वारदात को अंजाम दे चुका है। रंजन पाठक ने सीतामढ़ी के कारोबारी की हत्या के बाद खुद का बायोडाटा मीडिया के लोगों को भेजा था। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। खबर लगातार अपडेट हो रही है ————– ये खबर भी पढ़ें चंदन मिश्रा हत्याकांड के 2 शूटर मुठभेड़ में घायल:बिहार STF ने सरेंडर करने को कहा तो फायरिंग की; भागने में मदद करने वाला गिरफ्तार बिहार के आरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या से जुड़े कुछ आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। एक को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी बरामद किए गए हैं। STF को गैंगस्टर मर्डर केस से जुड़े 3 अपराधियों बलवंत, रवि रंजन और अभिषेक के बिहियां थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। टीम ने मंगलवार सुबह 5 बजे कटिया रोड के पास उन्हें घेर लिया।


