बिहारशरीफ में 24 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला:प्राइवेट कंपनी में 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 45 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

बिहारशरीफ में 24 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला:प्राइवेट कंपनी में 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 45 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय की ओर से आगामी 24 फरवरी को एक दिवसीय ‘नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि इस रोजगार मेले में 1000 से अधिक रिक्तियों पर बहाली की जाएगी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेले में कई नामचीन स्थानीय और बाहरी निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। प्राइवेट कंपनी में भर्ती इनमें मुख्य रूप से टाटा मोटर्स (Tata Motors), फ्लिपकार्ट (Flipkart), पेटीएम (Paytm), ब्लिंकिट (Blinkit), प्रथम फाउंडेशन, एसआईएस (SIS), क्वेस कॉर्प लिमिटेड, ऋषभ ऑटोमोबाइल्स, शांतमणी पेपर मिल्स, आईएचआरसीसी (IHRCC), संचिता एंड नव्या एंटरप्राइजेज और पटेल एग्रो जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। रिटेल, हेल्थकेयर, अकाउंटिंग, डिलीवरी सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और सिक्योरिटी सर्विसेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं का चयन किया जाएगा। हेल्प लाइन नंबर पर मिलेगी जानकारी इस एक दिवसीय नियोजन मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार 12,000 रुपए से लेकर 45,000 तक सैलरी मिलेगी। विभाग ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। मेले से जुड़ी किसी भी विशेष जानकारी या पूछताछ के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के संपर्क नंबर 06112-359276 पर भी संपर्क कर सकते हैं। नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय की ओर से आगामी 24 फरवरी को एक दिवसीय ‘नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले’ का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि इस रोजगार मेले में 1000 से अधिक रिक्तियों पर बहाली की जाएगी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेले में कई नामचीन स्थानीय और बाहरी निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। प्राइवेट कंपनी में भर्ती इनमें मुख्य रूप से टाटा मोटर्स (Tata Motors), फ्लिपकार्ट (Flipkart), पेटीएम (Paytm), ब्लिंकिट (Blinkit), प्रथम फाउंडेशन, एसआईएस (SIS), क्वेस कॉर्प लिमिटेड, ऋषभ ऑटोमोबाइल्स, शांतमणी पेपर मिल्स, आईएचआरसीसी (IHRCC), संचिता एंड नव्या एंटरप्राइजेज और पटेल एग्रो जैसी नामी कंपनियां शामिल हैं। रिटेल, हेल्थकेयर, अकाउंटिंग, डिलीवरी सर्विसेज, हॉस्पिटैलिटी और सिक्योरिटी सर्विसेज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं का चयन किया जाएगा। हेल्प लाइन नंबर पर मिलेगी जानकारी इस एक दिवसीय नियोजन मेले में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार 12,000 रुपए से लेकर 45,000 तक सैलरी मिलेगी। विभाग ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। मेले से जुड़ी किसी भी विशेष जानकारी या पूछताछ के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के संपर्क नंबर 06112-359276 पर भी संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *