नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आगामी 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शहर के बिहारशरीफ ब्लॉक परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में आयोजित होगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है। निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र के 20 से अधिक नियोजक भाग लेंगे। इनमें कई स्थानीय नियोजक भी शामिल होंगे, जो युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। मेले में कुल 1000 से अधिक रिक्तियों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मौका इस रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए पद उपलब्ध हैं। 8वीं पास, 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हेल्पलाइन नंबर जारी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले से संबंधित किसी भी विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, नालंदा में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 06112359276 भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आगामी 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शहर के बिहारशरीफ ब्लॉक परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में आयोजित होगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है। निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र के 20 से अधिक नियोजक भाग लेंगे। इनमें कई स्थानीय नियोजक भी शामिल होंगे, जो युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। मेले में कुल 1000 से अधिक रिक्तियों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक को मौका इस रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए पद उपलब्ध हैं। 8वीं पास, 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हेल्पलाइन नंबर जारी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले से संबंधित किसी भी विशेष जानकारी के लिए जिला नियोजनालय, नालंदा में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर 06112359276 भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


