बिहारशरीफ में 17 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला:62 पदों पर होगी सीधी बहाली; चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

बिहारशरीफ में 17 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला:62 पदों पर होगी सीधी बहाली; चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार रुपए तक मिलेगी सैलरी

बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से नालंदा जिले में एक दिवसीय जॉब कैंप (रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को बिहारशरीफ के ब्लॉक परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय) में आयोजित किया जाएगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल में अलग-अलग निजी कंपनियों में कुल 62 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि यह जॉब कैंप सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चलेगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रमुख कंपनियां रीशव एंटरप्राइजेज, पेटीएम सर्विसेज (PAYTM SERVICES) और आईएचआरसीसी फोरम (IHRCC FORUM) हिस्सा ले रही हैं। 12वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं। पेटीएम सर्विसेज की ओर से फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के सर्वाधिक 40 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसके लिए 18 से 35 वर्ष के केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास अपनी गाड़ी और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य किया गया है। इस पद पर चयनित युवाओं को 16,000 से 20,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। हिलसा, चंडी और एकंगरसराय में पदस्थापित किया जाएगा। 20 पदों पर होगी भर्ती वहीं, रीशव ऑटोमोबाइल्स में सेल्स रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। इसमें 18 से 30 वर्ष के स्नातक (BA) पास वैसे युवा भाग ले सकते हैं, जो संचार कौशल में निपुण हों। इस पद के लिए भी पुरुष उम्मीदवारों के पास गाड़ी और ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 13,000 रुपए हर महीने वेतन के साथ अन्य लाभ दिए जाएंगे। इनका कार्यस्थल बिहारशरीफ रहेगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए भी इस मेले में खास मौके हैं। महिलाओं के लिए 2 पदों पर भर्ती आईएचआरसीसी फोरम में टेली कॉलर के 2 पदों पर भर्ती होगी, जो केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 18 से 30 वर्ष की वैसी महिलाएं जिन्होंने बीए के साथ डीसीए (DCA) किया हो। हिंदी और अंग्रेजी बोलने-लिखने की अच्छी जानकारी हो, वे इसके लिए योग्य मानी जाएंगी। इन चयनित महिलाओं को 11,000 से 15,000 रुपए तक वेतन मिलेगा। उनका कार्यस्थल भी बिहारशरीफ ही होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में शामिल होने वाले सभी आवेदकों का एनसीएस (NCS) पोर्टल पर निबंधन होना पूरी तरह अनिवार्य है। मेले में आने वाले युवाओं को अपने साथ अपना बायोडाटा भी लाना होगा। विभाग की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि चूंकि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले नियोजक पूरी तरह निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियोजन की शर्तों के लिए वे ही व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल एक सुविधा प्रदाता की होगी। किसी भी विशेष जानकारी या पूछताछ के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 06112359276 पर सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से नालंदा जिले में एक दिवसीय जॉब कैंप (रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को बिहारशरीफ के ब्लॉक परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय) में आयोजित किया जाएगा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल में अलग-अलग निजी कंपनियों में कुल 62 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि यह जॉब कैंप सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चलेगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन प्रमुख कंपनियां रीशव एंटरप्राइजेज, पेटीएम सर्विसेज (PAYTM SERVICES) और आईएचआरसीसी फोरम (IHRCC FORUM) हिस्सा ले रही हैं। 12वीं पास से लेकर स्नातक तक के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं। पेटीएम सर्विसेज की ओर से फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के सर्वाधिक 40 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसके लिए 18 से 35 वर्ष के केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदकों के पास अपनी गाड़ी और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य किया गया है। इस पद पर चयनित युवाओं को 16,000 से 20,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। हिलसा, चंडी और एकंगरसराय में पदस्थापित किया जाएगा। 20 पदों पर होगी भर्ती वहीं, रीशव ऑटोमोबाइल्स में सेल्स रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए रिक्तियां निकाली गई हैं। इसमें 18 से 30 वर्ष के स्नातक (BA) पास वैसे युवा भाग ले सकते हैं, जो संचार कौशल में निपुण हों। इस पद के लिए भी पुरुष उम्मीदवारों के पास गाड़ी और ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 से 13,000 रुपए हर महीने वेतन के साथ अन्य लाभ दिए जाएंगे। इनका कार्यस्थल बिहारशरीफ रहेगा। इसके अलावा, महिलाओं के लिए भी इस मेले में खास मौके हैं। महिलाओं के लिए 2 पदों पर भर्ती आईएचआरसीसी फोरम में टेली कॉलर के 2 पदों पर भर्ती होगी, जो केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 18 से 30 वर्ष की वैसी महिलाएं जिन्होंने बीए के साथ डीसीए (DCA) किया हो। हिंदी और अंग्रेजी बोलने-लिखने की अच्छी जानकारी हो, वे इसके लिए योग्य मानी जाएंगी। इन चयनित महिलाओं को 11,000 से 15,000 रुपए तक वेतन मिलेगा। उनका कार्यस्थल भी बिहारशरीफ ही होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में शामिल होने वाले सभी आवेदकों का एनसीएस (NCS) पोर्टल पर निबंधन होना पूरी तरह अनिवार्य है। मेले में आने वाले युवाओं को अपने साथ अपना बायोडाटा भी लाना होगा। विभाग की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि चूंकि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले नियोजक पूरी तरह निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियोजन की शर्तों के लिए वे ही व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल एक सुविधा प्रदाता की होगी। किसी भी विशेष जानकारी या पूछताछ के लिए कार्यालय के दूरभाष संख्या 06112359276 पर सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *