17 को लगेगा रोजगार मेला, 25 बड़ी कंपनियां होंगी शामिल

भास्कर न्यूज|गोपालगंज जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए जिला नियोजनालय 17 फरवरी को नियोजन मेला का आयोजन कर रहा है।वीएम फील्ड्स में इसका आयोजन होगा।एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला (रोज़गार मेला)” का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन निजी नियोजकों, प्रशिक्षण संस्थानों, वित्तीय संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की सहभागिता से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा। नियोजन मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत निजी नियोजकों से सीधे संवाद एवं साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सेवाओं, उद्योग, लॉजिस्टिक्स, ऑटोमोबाइल, शिक्षा, विपणन, सुरक्षा सेवाओं एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े रोजगार विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों को उपयुक्त अवसर चुनने में सुविधा होगी। मेले में स्थानीय एवं क्षेत्रीय संस्थानों द्वारा उपलब्ध रोजगार अवसरों को विशेष रूप से सामने लाया जा रहा है। इससे युवाओं को अपने ही जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और बाहर पलायन की प्रवृत्ति को कम करने में सहायता मिलेगी। रोज़गार मेले में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास, कार्यस्थल की जानकारी एवं स्वरोजगार से जुड़े विकल्पों पर भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक सहभागिता सशक्त हो सके। यह मेला केवल रोजगार तक सीमित न होकर व्यावसायिक मार्गदर्शन का भी एक महत्वपूर्ण मंच है। विद्यार्थियों एवं पहली बार नौकरी तलाशने वाले युवाओं को विभिन्न करियर विकल्पों, आवश्यक कौशलों तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कौशल विकास संस्थानों द्वारा युवाओं को अल्पकालिक एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। ये संस्थान प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ने में सेतु की भूमिका निभाते हैं। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों एवं वित्तीय संस्थानों की सहभागिता से बहु-विभागीय समन्वय को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। भास्कर न्यूज|गोपालगंज जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए जिला नियोजनालय 17 फरवरी को नियोजन मेला का आयोजन कर रहा है।वीएम फील्ड्स में इसका आयोजन होगा।एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला (रोज़गार मेला)” का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों, करियर मार्गदर्शन, कौशल विकास तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन निजी नियोजकों, प्रशिक्षण संस्थानों, वित्तीय संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की सहभागिता से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा। नियोजन मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत निजी नियोजकों से सीधे संवाद एवं साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सेवाओं, उद्योग, लॉजिस्टिक्स, ऑटोमोबाइल, शिक्षा, विपणन, सुरक्षा सेवाओं एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े रोजगार विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों को उपयुक्त अवसर चुनने में सुविधा होगी। मेले में स्थानीय एवं क्षेत्रीय संस्थानों द्वारा उपलब्ध रोजगार अवसरों को विशेष रूप से सामने लाया जा रहा है। इससे युवाओं को अपने ही जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और बाहर पलायन की प्रवृत्ति को कम करने में सहायता मिलेगी। रोज़गार मेले में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास, कार्यस्थल की जानकारी एवं स्वरोजगार से जुड़े विकल्पों पर भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक सहभागिता सशक्त हो सके। यह मेला केवल रोजगार तक सीमित न होकर व्यावसायिक मार्गदर्शन का भी एक महत्वपूर्ण मंच है। विद्यार्थियों एवं पहली बार नौकरी तलाशने वाले युवाओं को विभिन्न करियर विकल्पों, आवश्यक कौशलों तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। कौशल विकास संस्थानों द्वारा युवाओं को अल्पकालिक एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। ये संस्थान प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार से जोड़ने में सेतु की भूमिका निभाते हैं। मेले में विभिन्न सरकारी विभागों एवं वित्तीय संस्थानों की सहभागिता से बहु-विभागीय समन्वय को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *