नवादा में 5 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार यह रोजगार शिविर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, नवादा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई०टी०आई०), नवादा के प्रांगण में होगा।इस शिविर में माधुरी श्री भारत गैस, नवादा और महाद्युता ई०डी० टेक, पटना/नवादा जैसी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनर और कोऑर्डिनेटर के कुल 06 पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। प्रतिमाह 14,000 तक मिलेगा वेतन इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं के साथ डी०सी०ए० और स्नातक (ग्रेजुएशन) निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹14,000/- का वेतन मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यस्थल नवादा और गया होगा।इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। 5 घंटे तक चलेगा रोजगार शिविर रोजगार शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। रोजगार शिविर में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं है, तो वह स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में निबंधन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकता है।नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा। नवादा में 5 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार यह रोजगार शिविर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, नवादा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई०टी०आई०), नवादा के प्रांगण में होगा।इस शिविर में माधुरी श्री भारत गैस, नवादा और महाद्युता ई०डी० टेक, पटना/नवादा जैसी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनर और कोऑर्डिनेटर के कुल 06 पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। प्रतिमाह 14,000 तक मिलेगा वेतन इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं के साथ डी०सी०ए० और स्नातक (ग्रेजुएशन) निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹14,000/- का वेतन मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यस्थल नवादा और गया होगा।इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। 5 घंटे तक चलेगा रोजगार शिविर रोजगार शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। रोजगार शिविर में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं है, तो वह स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में निबंधन कराकर इस अवसर का लाभ उठा सकता है।नियोजक निजी क्षेत्र के हैं और नियोजन की शर्तों के लिए वे ही जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।


