नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में आज(24 फरवरी 2026) एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में 1600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इस मेले में 18 से 40 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार 12,000 से लेकर 45,000 रुपए तक की आकर्षक सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। इस महामेले में ई-कॉमर्स और डिलीवरी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां युवाओं को बंपर मौके दे रही हैं। प्राइवेट कंपनी में भर्ती फ्लिपकार्ट (Flipkart) में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के कुल 80 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसके लिए अंग्रेजी की बेसिक जानकारी रखने वाले 8वीं पास युवा (18 से 35 वर्ष) आवेदन कर सकते हैं। 15,000 से 25,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। स्विगी (Swiggy) ने 8वीं पास युवाओं के लिए डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के 50 पद निकाले हैं, जिनका मासिक वेतन 15,000 से 20,000 रुपए निर्धारित किया गया है। ब्लिंकिट (Blinkit) कंपनी में 10वीं पास युवाओं के लिए पिकर, पैकर और बिलिंग ऑपरेटर के 75 पद खाली हैं, जिनकी सैलरी 15,000 से 19,000 रुपए तय की गई है। इसके अलावा, पेटीएम (PAYTM) 12वीं पास 18 से 35 वर्ष के पुरुषों के लिए फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50 पदों पर 15,000 से 20,000 रूपए प्रतिमाह की सैलरी पर भर्ती करेगा। सुरक्षा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी एसआईएस (SIS) द्वारा 8वीं, स्नातक और एमबीए पास युवाओं के लिए 150 पदों पर 12,000 से 20,000 रुपए के वेतनमान पर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की सीधी भर्ती की जाएगी। जूनियर टेक्नीशियन और हेल्पर के पदों पर भर्ती तकनीकी, विनिर्माण और टेलीकॉम क्षेत्र में भी भारी संख्या में रिक्तियां घोषित की गई हैं। आराध्या (Aadhya) कंपनी में 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए जूनियर टेक्नीशियन और हेल्पर के सर्वाधिक 350 पद हैं, जहां चयनित होने पर 16,000 से 30,000 रुपए तक का बेहतरीन वेतन मिलेगा। 2 Coms कंपनी की ओर से 10वीं, 12वीं, और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए मशीन ऑपरेटर और एसोसिएट के 320 पदों पर 15,700 से 22,000 रुपए वेतन पर बहाली की जाएगी। इसी तरह, केके एंटरप्राइजेज (KK Enterprises) 260 टेक्नीशियन और क्यूसी पदों पर 20,000 से 26,000 रुपए का वेतन देगी। इसके साथ ही, मैनपावर ग्रुप (Manpower Group) में मोबाइल असेंबली ऑपरेटर और पैकर के 240 पदों पर 17,000 से 20,000 रुपए के वेतन पर भर्ती होगी। मदरसन (Motherson) में ट्रेनी के 100 पदों पर 14,908 से 18,500 रुपए के वेतन पर, और रेट्रोफिट (Retrofit) में ऑप्टिकल फाइबर टेक्नीशियन के 90 पदों पर 21,000 रुपए के वेतनमान पर नियुक्तियां की जाएंगी। एचआर और अकाउंटेंट के 12 पदों पर जॉब स्थानीय स्तर और शिक्षा-मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी सुनहरे अवसर उपलब्ध हैं। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन (Pratham Education Foundation) 10वीं पास 300 युवाओं को 12,000 रुपए के वेतन पर ट्रेनी के रूप में रोजगार देगा। बिहारशरीफ स्थित शांतमणी पेपर मिल्स (Shantamani Paper Mills) में एमबीए और बीकॉम पास युवाओं के लिए एचआर और अकाउंटेंट के 12 पदों पर 15,000 से 45,000 रुपए तक का सबसे शानदार वेतन दिया जा रहा है। पटेल एग्रो (Patel Agro) में बीए, बीएससी और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए केमिस्ट, एचआर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर 12,000 से 20,000 रुपए तक के वेतन पर भर्ती होगी। ऋषभ ऑटोमोबाइल्स (Reeshav Automobiles) स्नातक पास 20 युवाओं को 11,000 से 25,000 रुपए वेतन पर सेल्स एग्जीक्यूटिव बनाएगा। टीचर और एमआईएस के 10 पद इनके अलावा, चुन्नी लाल मेगा मार्ट में 10वीं पास के लिए सेल्समैन के 3 पद (17,000-18,000 रुपए), आईएचआरसीसी फोरम (IHRCC FORUM) में ग्रेजुएट महिलाओं के लिए टेलीकॉलर के 5 पद (11,000-15,000 रुपए), संचिता एंड नव्या (Sanchita Navya) में 12वीं और स्नातक पास के लिए सेल्समैन व अकाउंटेंट के 10 पद (12,000-20,000 रुपए) पर भर्ती होगी। नालंदा आईटी जोन में 12वीं और डी.एल.एड. पास के लिए टीचर और एमआईएस के 10 पद (11,000-13,000 रुपए) और फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी में स्नातक पास युवाओं के लिए टीचर के 3 पद (14,500 रुपए और रूम रेंट) पर भी मौके दिए जाएंगे। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India) द्वारा भी 10वीं पास उम्मीदवारों को 14,500 रुपए और अतिरिक्त इंसेंटिव पर एडवाइजर और बीमा सखी के रूप में करियर बनाने का मौका दिया जा रहा है। जॉब कैंप पूरी तरह से निशुल्क है जिला नियोजन कार्यालय ने इस पूरे आयोजन को लेकर एक बेहद सख्त चेतावनी भी जारी की है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर की सभी सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क हैं और पंजीकरण, नौकरी आवेदन या साक्षात्कार की प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। नौकरी चाहने वाले युवाओं को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी नियोक्ता या व्यक्ति को कोई शुल्क न दें। ऐसा करने पर विभाग किसी भी ठगी की जिम्मेदारी नहीं लेगा। अभ्यर्थी वैकेंसी की जानकारी के लिए ‘Yova rojgar karyalaya nalanda’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं और मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। विशेष और विस्तृत जानकारी के लिए युवा सीधे कार्यालय के संपर्क नंबर 06112-359276 पर भी संपर्क कर सकते हैं। नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। बिहारशरीफ के ब्लॉक कैंपस स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में आज(24 फरवरी 2026) एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों में 1600 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इस मेले में 18 से 40 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार 12,000 से लेकर 45,000 रुपए तक की आकर्षक सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। इस महामेले में ई-कॉमर्स और डिलीवरी सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां युवाओं को बंपर मौके दे रही हैं। प्राइवेट कंपनी में भर्ती फ्लिपकार्ट (Flipkart) में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के कुल 80 पदों पर बहाली की जाएगी, जिसके लिए अंग्रेजी की बेसिक जानकारी रखने वाले 8वीं पास युवा (18 से 35 वर्ष) आवेदन कर सकते हैं। 15,000 से 25,000 रुपए तक का वेतन मिलेगा। स्विगी (Swiggy) ने 8वीं पास युवाओं के लिए डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के 50 पद निकाले हैं, जिनका मासिक वेतन 15,000 से 20,000 रुपए निर्धारित किया गया है। ब्लिंकिट (Blinkit) कंपनी में 10वीं पास युवाओं के लिए पिकर, पैकर और बिलिंग ऑपरेटर के 75 पद खाली हैं, जिनकी सैलरी 15,000 से 19,000 रुपए तय की गई है। इसके अलावा, पेटीएम (PAYTM) 12वीं पास 18 से 35 वर्ष के पुरुषों के लिए फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के 50 पदों पर 15,000 से 20,000 रूपए प्रतिमाह की सैलरी पर भर्ती करेगा। सुरक्षा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी एसआईएस (SIS) द्वारा 8वीं, स्नातक और एमबीए पास युवाओं के लिए 150 पदों पर 12,000 से 20,000 रुपए के वेतनमान पर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की सीधी भर्ती की जाएगी। जूनियर टेक्नीशियन और हेल्पर के पदों पर भर्ती तकनीकी, विनिर्माण और टेलीकॉम क्षेत्र में भी भारी संख्या में रिक्तियां घोषित की गई हैं। आराध्या (Aadhya) कंपनी में 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए जूनियर टेक्नीशियन और हेल्पर के सर्वाधिक 350 पद हैं, जहां चयनित होने पर 16,000 से 30,000 रुपए तक का बेहतरीन वेतन मिलेगा। 2 Coms कंपनी की ओर से 10वीं, 12वीं, और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए मशीन ऑपरेटर और एसोसिएट के 320 पदों पर 15,700 से 22,000 रुपए वेतन पर बहाली की जाएगी। इसी तरह, केके एंटरप्राइजेज (KK Enterprises) 260 टेक्नीशियन और क्यूसी पदों पर 20,000 से 26,000 रुपए का वेतन देगी। इसके साथ ही, मैनपावर ग्रुप (Manpower Group) में मोबाइल असेंबली ऑपरेटर और पैकर के 240 पदों पर 17,000 से 20,000 रुपए के वेतन पर भर्ती होगी। मदरसन (Motherson) में ट्रेनी के 100 पदों पर 14,908 से 18,500 रुपए के वेतन पर, और रेट्रोफिट (Retrofit) में ऑप्टिकल फाइबर टेक्नीशियन के 90 पदों पर 21,000 रुपए के वेतनमान पर नियुक्तियां की जाएंगी। एचआर और अकाउंटेंट के 12 पदों पर जॉब स्थानीय स्तर और शिक्षा-मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी सुनहरे अवसर उपलब्ध हैं। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन (Pratham Education Foundation) 10वीं पास 300 युवाओं को 12,000 रुपए के वेतन पर ट्रेनी के रूप में रोजगार देगा। बिहारशरीफ स्थित शांतमणी पेपर मिल्स (Shantamani Paper Mills) में एमबीए और बीकॉम पास युवाओं के लिए एचआर और अकाउंटेंट के 12 पदों पर 15,000 से 45,000 रुपए तक का सबसे शानदार वेतन दिया जा रहा है। पटेल एग्रो (Patel Agro) में बीए, बीएससी और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए केमिस्ट, एचआर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर 12,000 से 20,000 रुपए तक के वेतन पर भर्ती होगी। ऋषभ ऑटोमोबाइल्स (Reeshav Automobiles) स्नातक पास 20 युवाओं को 11,000 से 25,000 रुपए वेतन पर सेल्स एग्जीक्यूटिव बनाएगा। टीचर और एमआईएस के 10 पद इनके अलावा, चुन्नी लाल मेगा मार्ट में 10वीं पास के लिए सेल्समैन के 3 पद (17,000-18,000 रुपए), आईएचआरसीसी फोरम (IHRCC FORUM) में ग्रेजुएट महिलाओं के लिए टेलीकॉलर के 5 पद (11,000-15,000 रुपए), संचिता एंड नव्या (Sanchita Navya) में 12वीं और स्नातक पास के लिए सेल्समैन व अकाउंटेंट के 10 पद (12,000-20,000 रुपए) पर भर्ती होगी। नालंदा आईटी जोन में 12वीं और डी.एल.एड. पास के लिए टीचर और एमआईएस के 10 पद (11,000-13,000 रुपए) और फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी में स्नातक पास युवाओं के लिए टीचर के 3 पद (14,500 रुपए और रूम रेंट) पर भी मौके दिए जाएंगे। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India) द्वारा भी 10वीं पास उम्मीदवारों को 14,500 रुपए और अतिरिक्त इंसेंटिव पर एडवाइजर और बीमा सखी के रूप में करियर बनाने का मौका दिया जा रहा है। जॉब कैंप पूरी तरह से निशुल्क है जिला नियोजन कार्यालय ने इस पूरे आयोजन को लेकर एक बेहद सख्त चेतावनी भी जारी की है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर की सभी सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क हैं और पंजीकरण, नौकरी आवेदन या साक्षात्कार की प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। नौकरी चाहने वाले युवाओं को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी नियोक्ता या व्यक्ति को कोई शुल्क न दें। ऐसा करने पर विभाग किसी भी ठगी की जिम्मेदारी नहीं लेगा। अभ्यर्थी वैकेंसी की जानकारी के लिए ‘Yova rojgar karyalaya nalanda’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं और मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। विशेष और विस्तृत जानकारी के लिए युवा सीधे कार्यालय के संपर्क नंबर 06112-359276 पर भी संपर्क कर सकते हैं।


