बेगूसराय के युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। जिला नियोजन कार्यालय की ओर से 9 मार्च को एक दिवसीय विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में देश की 9 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां शामिल होंगी, जो 500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती करेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि यह विशेष रोजगार कैंप पन्हांस चौक के पास आईटीआई कैंपस के संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा। भर्ती की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। रोजगार मेला में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों के लिए अवसर हैं।
किस कंपनी में कितनी होंगी बहालियां और वेतन PB Partners (पॉलिसी बाजार) में रिलेशनशिप मैनेजर (SR/Asst) के 15 पद पर ग्रेजुएशन और MBA पास 20 से 40 वर्ष के युवाओं की बहाली होगी। वेतन 25 से 40 हजार तक मिलेगा। SIS Limited में गार्ड, सुपरवाइजर, कस्टोडियन के 60 पदों पर 10वीं-12वीं पास युवाओं की बहाली होगी। वेतन 10 से 25 हजार मिलेगा। Manpower Group में असेंबली औल लाइन ऑपरेटर के 140 पदों पर 10वीं, 12वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं की बहाली होगी। वेतन 17022 से 19665 रुपए तक मिलेगा। Blinkit में पिकर और पैकर के पद पर 10वीं पास युवाओं की 50 पदों पर बहाली होगी। वेतन 14 हजार से 19 हजार तक मिलेगा। Fusion Finance में रिलेशनशिप ऑफिसर के 50 पद पर 12वीं पास युवाओं की बहाली होगी। इसमें वेतन 11500 रुपया के अलावा अन्य भत्ता भी दिया जाएगा। Welspun में ट्रेनी, हेल्पर और ऑपरेटर के 150 पदों पर बहाली होगी जिसमें 8वीं, BA और ITI पास युवा शामिल हो सकते हैं। वेतन 13500 से 25 हजार रुपए तक मिलेगा। इसके अलावा Motherson, VISPL (MRF, Schneider, Jaya Hind) और Satya Microcapital जैसी कंपनियां भी 300 पदों पर भर्ती के लिए मौजूद रहेगी। इसमें मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन और ITI पास युवा भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों का जॉब लोकेशन भी अलग है। इसमें बिहार के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई लोकेशन हैं।
कैंप में एंट्री फ्री होगी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ अपडेटेड बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना है। आवेदक को NCS पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन सुविधा कैंप स्थल पर भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी सीधे नियोजक से संपर्क करें और किसी भी बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आएं। यह सभी निजी क्षेत्र की नौकरियां हैं, इसलिए चयन की शर्तें और जिम्मेदारी संबंधित कंपनियों की होगी। विभाग केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका में है। किसी भी तरह की जानकारी जिला नियोजन कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 06243-464889 पर लिया जा सकता है। बेगूसराय के युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। जिला नियोजन कार्यालय की ओर से 9 मार्च को एक दिवसीय विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में देश की 9 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां शामिल होंगी, जो 500 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती करेगी। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि यह विशेष रोजगार कैंप पन्हांस चौक के पास आईटीआई कैंपस के संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा। भर्ती की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। रोजगार मेला में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों के लिए अवसर हैं।
किस कंपनी में कितनी होंगी बहालियां और वेतन PB Partners (पॉलिसी बाजार) में रिलेशनशिप मैनेजर (SR/Asst) के 15 पद पर ग्रेजुएशन और MBA पास 20 से 40 वर्ष के युवाओं की बहाली होगी। वेतन 25 से 40 हजार तक मिलेगा। SIS Limited में गार्ड, सुपरवाइजर, कस्टोडियन के 60 पदों पर 10वीं-12वीं पास युवाओं की बहाली होगी। वेतन 10 से 25 हजार मिलेगा। Manpower Group में असेंबली औल लाइन ऑपरेटर के 140 पदों पर 10वीं, 12वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं की बहाली होगी। वेतन 17022 से 19665 रुपए तक मिलेगा। Blinkit में पिकर और पैकर के पद पर 10वीं पास युवाओं की 50 पदों पर बहाली होगी। वेतन 14 हजार से 19 हजार तक मिलेगा। Fusion Finance में रिलेशनशिप ऑफिसर के 50 पद पर 12वीं पास युवाओं की बहाली होगी। इसमें वेतन 11500 रुपया के अलावा अन्य भत्ता भी दिया जाएगा। Welspun में ट्रेनी, हेल्पर और ऑपरेटर के 150 पदों पर बहाली होगी जिसमें 8वीं, BA और ITI पास युवा शामिल हो सकते हैं। वेतन 13500 से 25 हजार रुपए तक मिलेगा। इसके अलावा Motherson, VISPL (MRF, Schneider, Jaya Hind) और Satya Microcapital जैसी कंपनियां भी 300 पदों पर भर्ती के लिए मौजूद रहेगी। इसमें मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन और ITI पास युवा भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों का जॉब लोकेशन भी अलग है। इसमें बिहार के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र सहित कई लोकेशन हैं।
कैंप में एंट्री फ्री होगी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ अपडेटेड बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना है। आवेदक को NCS पोर्टल www.ncs.gov.in पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन सुविधा कैंप स्थल पर भी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी सीधे नियोजक से संपर्क करें और किसी भी बिचौलिए या दलाल के झांसे में न आएं। यह सभी निजी क्षेत्र की नौकरियां हैं, इसलिए चयन की शर्तें और जिम्मेदारी संबंधित कंपनियों की होगी। विभाग केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका में है। किसी भी तरह की जानकारी जिला नियोजन कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 06243-464889 पर लिया जा सकता है।