बांका में 28 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला:मुफ्त रोजगार के अवसर, विभिन्न योग्यता वाले कैंडिडेट होंगे शामिल

बांका में 28 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला:मुफ्त रोजगार के अवसर, विभिन्न योग्यता वाले कैंडिडेट होंगे शामिल

बांका में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को आर. एम. के. इंटर स्कूल, बांका के मैदान में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक लगेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह मेला “नियोजक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहा है। इसमें विभिन्न निजी और अन्य नियोजकों द्वारा युवाओं को निःशुल्क रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेला रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर 8वीं, 10वीं, KYP, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक और एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। KYP उत्तीर्ण युवक-युवतियों के लिए यह मेला रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन अनिवार्य है। निबंधन की सुविधा जिला नियोजनालय, बांका के कार्यालय में और मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगी, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकें। अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। इस आयोजन से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच मिलने की उम्मीद है। बांका में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को आर. एम. के. इंटर स्कूल, बांका के मैदान में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक लगेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि यह मेला “नियोजक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रहा है। इसमें विभिन्न निजी और अन्य नियोजकों द्वारा युवाओं को निःशुल्क रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेला रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर 8वीं, 10वीं, KYP, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक और एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। KYP उत्तीर्ण युवक-युवतियों के लिए यह मेला रोजगार पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर निबंधन अनिवार्य है। निबंधन की सुविधा जिला नियोजनालय, बांका के कार्यालय में और मेला स्थल पर भी उपलब्ध रहेगी, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसका लाभ उठा सकें। अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की पूरी प्रक्रिया निशुल्क होगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। इस आयोजन से जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *