नयागांव में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला 12 को

भास्कर न्यूज| डुमरी कटसरी जीविका की ओर से नयागांव में आगामी 12 मार्च को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिये, प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक पासवान व जिला प्रभारी रोजगार प्रबंधक दीपक कुमार ने दी। बताया कि जीविका की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के श्यामधारी यमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव के प्रांगण में आयोजन किया जाएगा। बीपीएम ने बताया कि गरीबी निवारण को बिहार सरकार की पहल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। भास्कर न्यूज| डुमरी कटसरी जीविका की ओर से नयागांव में आगामी 12 मार्च को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिये, प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक पासवान व जिला प्रभारी रोजगार प्रबंधक दीपक कुमार ने दी। बताया कि जीविका की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के श्यामधारी यमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयागांव के प्रांगण में आयोजन किया जाएगा। बीपीएम ने बताया कि गरीबी निवारण को बिहार सरकार की पहल पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *