नवादा में 15 जनवरी को लगेगा रोजगार कैंप:दुमका की कंपनी देगी पिकर, पैकर, तकनीशियन के 50 पदों पर नौकरी, 25 हजार तक वेतन

नवादा में 15 जनवरी को लगेगा रोजगार कैंप:दुमका की कंपनी देगी पिकर, पैकर, तकनीशियन के 50 पदों पर नौकरी, 25 हजार तक वेतन

नवादा में 15 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.) के प्रांगण में यह कैंप लगेगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने दी। इस रोजगार कैंप में दुमका (झारखंड) की स्तुति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन कंपनी भाग लेगी। कंपनी द्वारा पिकर, पैकर और तकनीशियन के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 21,000 से 25,000 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच इसके साथ ही, आवास और एक समय के भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यस्थल बिहार और गुजरात में होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। NCS पोर्टल पर पंजीकृत करना अनिवार्य रोजगार कैंप में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं है, तो वे स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में पंजीकरण कराकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियोक्ता निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा। नवादा में 15 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई.टी.आई.) के प्रांगण में यह कैंप लगेगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने दी। इस रोजगार कैंप में दुमका (झारखंड) की स्तुति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन कंपनी भाग लेगी। कंपनी द्वारा पिकर, पैकर और तकनीशियन के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 21,000 से 25,000 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच इसके साथ ही, आवास और एक समय के भोजन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कार्यस्थल बिहार और गुजरात में होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। NCS पोर्टल पर पंजीकृत करना अनिवार्य रोजगार कैंप में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। यदि कोई अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं है, तो वे स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में पंजीकरण कराकर कैंप में शामिल हो सकते हैं। नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियोक्ता निजी क्षेत्र के हैं, इसलिए नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *