नवादा में रोजगार कैंप, 71 युवाओं का चयन:7 कंपनियों ने भाग लिया, 205 अभ्यर्थी शामिल हुए

नवादा में रोजगार कैंप, 71 युवाओं का चयन:7 कंपनियों ने भाग लिया, 205 अभ्यर्थी शामिल हुए

नवादा जिला नियोजनालय में मंगलवार को एक विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 205 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 71 को मौके पर ही नौकरी के लिए चुना गया। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह कैंप युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय)-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा में आयोजित हुआ। इसमें कुल सात नियोजकों ने हिस्सा लिया। भाग लेने वाले नियोजकों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नवादा, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, साहुल मोटर्स, नवादा अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर, पटना, आमधाने प्रा. लि., पटना, टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लि., मुजफ्फरपुर और एलआईसी ऑफ इंडिया शामिल थे। कैंप में 151 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनके साक्षात्कार के बाद 71 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस जॉब कैंप के दौरान यंग प्रोफेशनल राजू अम्बेदकर, डीएसएम पवन कुमार और प्रिंस कुमार ने बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से संबंधित योजनाओं और प्रयासों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। कैंप के सफल आयोजन में कार्यालय के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नवादा जिला नियोजनालय में मंगलवार को एक विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 205 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 71 को मौके पर ही नौकरी के लिए चुना गया। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह कैंप युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार संयुक्त श्रम भवन (जिला नियोजनालय)-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा में आयोजित हुआ। इसमें कुल सात नियोजकों ने हिस्सा लिया। भाग लेने वाले नियोजकों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नवादा, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, साहुल मोटर्स, नवादा अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर, पटना, आमधाने प्रा. लि., पटना, टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लि., मुजफ्फरपुर और एलआईसी ऑफ इंडिया शामिल थे। कैंप में 151 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनके साक्षात्कार के बाद 71 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस जॉब कैंप के दौरान यंग प्रोफेशनल राजू अम्बेदकर, डीएसएम पवन कुमार और प्रिंस कुमार ने बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से संबंधित योजनाओं और प्रयासों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। कैंप के सफल आयोजन में कार्यालय के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *