अयोध्या के हिंदू सम्मेलन में संगठन मजबूत रखने पर जोर:RSS के प्रांत प्रचारक कौशल बोले- हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, था और आगे भी रहेगा

अयोध्या के हिंदू सम्मेलन में संगठन मजबूत रखने पर जोर:RSS के प्रांत प्रचारक कौशल बोले- हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, था और आगे भी रहेगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के शताब्दी वर्ष पर अयोध्या महानगर के रामलला नगर के रामकोट क्षेत्र में गुरुवार को
हिंदू सम्मेलन का सकल हिन्दू समाज के आयोजकत्व में आयोजन किया गया। समारोह में संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हमें संगठित रहना होगा। कलयुग में संगठन ही शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश हजारों साल तक गुलाम रहा यदि हम संगठित होते तो पराधीन नहीं होते। कहा कि हमारा देश हिंदू राष्ट्र है, था और आगे भी रहेगा। सनातन की शक्ति को मजबूत करने के लिए हमें बटने से बचने की जरूरत है। हमें कटना, बटना और छटना नहीं है बल्कि एकजुट रहना है- महंत वैदेही वल्लभ शरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण ने कहा कि हमें कटना, बटना और छंटना नहीं है बल्कि एकजुट रहना है। लगातार सनातन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, हमें इस कुचक्र के विरुद्ध डटकर खड़े रहना होगा। संगठित समाज ही चुनौतियों का सामना कर सकता है- आचार्य राकेश तिवारी
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश तिवारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सह-अस्तित्व और करुणा की परंपरा पर आधारित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा, परिवार और समाज के माध्यम से संस्कारों के संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही चुनौतियों का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम यदि अभी भी एकजुट नहीं हुए तो सनातन धर्म पर संकट बरकरार रहेगा। जो निरंतर है वही सनातन है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें संगठित होना होगा। यदि एकजुट नहीं हुए तो सनातन धर्म पर संकट बरकरार रहेगा। जो निरंतर है वही सनातन है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें संगठित होना होगा।अगर संस्कृति की रक्षा नहीं हुई तो न संस्कार, सदाचार और त्योहार बचेगा। प्रांत प्रचारक कौशल की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि संस्कृति बचेगी तो सनातन बचेगा। प्रांत प्रचारक कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयास से आज अयोध्या में सभी जातीय मंदिर एक झंडे के नीचे बैठक कर रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ और भजन हुई
इससे पहले सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया और समापन में सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर सस्वर भारत माता की आरती गया। भारत माता की जय के जयकारे लगाए और समारोह में हनुमान चालीसा का पाठ और भजन की प्रस्तुति हुई I सम्मेलन में संघ के महानगर प्रचारक सुदीप, महानगर संघचालक डा. विक्रमा प्रसाद पांडेय,महानगर सह संपर्क प्रमुख रवि दास, प्रचारक आकाश, महानगर कुटुंब प्रबोधन सह प्रमुख पवन पांडेय, प्रचारक सुरेंद्र, राम लला नगर के नगर संघ चालक महंत जय राम दास , नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति तिवारी , महंत रामशरण दास रामायणी, महंत राजीव लोचन शरण, महंत बनवारी पति, महंत सनत दास, अवधेश वर्मा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, डाक्टर.प्रज्जवल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *