लखनऊ में जेद्दा के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:12 बजे दोपहर रवाना हुआ था, 100 मिनट में एयरपोर्ट पर वापस लौट आया

लखनऊ में जेद्दा के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:12 बजे दोपहर रवाना हुआ था, 100 मिनट में एयरपोर्ट पर वापस लौट आया

लखनऊ एयरपोर्ट से जेद्दा जा रहे सऊदी अरबिया एयरलाइंस के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही रास्ते से वापस लौट आया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरबिया एयरलाइंस का विमान (फ्लाइट नंबर एसवी 891) शुक्रवार दोपहर 12:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के लगभग डेढ़ घंटे बाद दोपहर 1:45 बजे यह विमान रास्ते से वापस लौट आया। बताया जा रहा है कि विमान मुंबई के पास से वापस मोड़ा गया। विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस घटना के संबंध में एयरपोर्ट अधिकारी फिलहाल जांच कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *