गुमला में हाथी ने स्कूल, घरों को किया क्षतिग्रस्त:हाथी ने रामपुर पंचायत में मचाया उत्पात, खेत में लगी फसलों को भी कुचला

गुमला में हाथी ने स्कूल, घरों को किया क्षतिग्रस्त:हाथी ने रामपुर पंचायत में मचाया उत्पात, खेत में लगी फसलों को भी कुचला

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड की रामपुर पंचायत के गांवों में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को हाथी ने एक सरकारी स्कूल की दीवार ढहा दी, साथ ही ग्रामीणों के घरों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुकमा को निशाना बनाया। उसने स्कूल के कमरे की दीवार तोड़ दी और मिड-डे मील के चावल व दाल को बर्बाद कर दिया। साथ ही काफी मात्रा में अनाज खा गया। इसके अलावा, स्कूल की कुर्सियां, टेबल और अन्य महत्वपूर्ण सामान भी कुचलकर नष्ट कर दिए गए। हाथी ने किसानों की फसलों और घरों को भी क्षति पहुंचाई। दानपुर निवासी मेरी ग्रेस बेक के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उनका सारा घरेलू सामान बर्बाद हो गया। अल्बिना कुजूर के खेत में लगी प्याज की फसल को रौंद दिया गया, जबकि बुकमा निवासी परवीन भगत की तैयार फसलें भी पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और चैनपुर पंचायत समिति सदस्य आशा लकड़ा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों और स्कूल का मुआयना किया और ग्रामीणों को सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने और प्रभावित किसानों व ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड की रामपुर पंचायत के गांवों में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि को हाथी ने एक सरकारी स्कूल की दीवार ढहा दी, साथ ही ग्रामीणों के घरों और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुकमा को निशाना बनाया। उसने स्कूल के कमरे की दीवार तोड़ दी और मिड-डे मील के चावल व दाल को बर्बाद कर दिया। साथ ही काफी मात्रा में अनाज खा गया। इसके अलावा, स्कूल की कुर्सियां, टेबल और अन्य महत्वपूर्ण सामान भी कुचलकर नष्ट कर दिए गए। हाथी ने किसानों की फसलों और घरों को भी क्षति पहुंचाई। दानपुर निवासी मेरी ग्रेस बेक के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे उनका सारा घरेलू सामान बर्बाद हो गया। अल्बिना कुजूर के खेत में लगी प्याज की फसल को रौंद दिया गया, जबकि बुकमा निवासी परवीन भगत की तैयार फसलें भी पूरी तरह नष्ट हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और चैनपुर पंचायत समिति सदस्य आशा लकड़ा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों और स्कूल का मुआयना किया और ग्रामीणों को सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ने और प्रभावित किसानों व ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वन विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *