पूर्णिया में इलेक्ट्रॉनिक शॉप संचालक की मौत:तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पांच महीने पहले हुई थी शादी

पूर्णिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ससुराल जा रहे इलेक्ट्रॉनिक शॉप संचालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना मानसी के पास की है। मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती वार्ड 6 निवासी सिप्पू कुमार(25) के तौर पर हुई है। 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी और परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए पिता शनिचर यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम बेटा शॉप बंद करके घर आया। कुछ देर बाद बाइक लेकर ससुराल के लिए निकला। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। कार की टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। सिप्पू दो भाइयों में छोटा था। 2 साल पहले बड़े भाई रवि कुमार की दो साल पहले पंजाब जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो साल के अंदर दोनों बेटों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पूर्णिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ससुराल जा रहे इलेक्ट्रॉनिक शॉप संचालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना मानसी के पास की है। मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती वार्ड 6 निवासी सिप्पू कुमार(25) के तौर पर हुई है। 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी और परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए पिता शनिचर यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम बेटा शॉप बंद करके घर आया। कुछ देर बाद बाइक लेकर ससुराल के लिए निकला। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। कार की टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। सिप्पू दो भाइयों में छोटा था। 2 साल पहले बड़े भाई रवि कुमार की दो साल पहले पंजाब जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो साल के अंदर दोनों बेटों की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *