बलिया में बिजली कर्मियों का धरना प्रदर्शन:इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 वापस लेने की मांग, बोले- सभी को होगा नुकसान

बलिया के पावर हाउस परिसर में मंगलवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के शशि कपूर ने इस दौरान कहा कि संसद भवन में पेश किए जा रहे इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 का वे विरोध कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि यह बिल न तो किसानों और न ही आम आदमी के हित में है। कपूर ने कहा कि कर्मचारी जनता के हित में इस बिल को पारित न करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं और यह बिल पारित होता है, तो वे अगला कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने जेल भरो आंदोलन सहित किसी भी हद तक जाने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *