दतिया में आज 5 घंटे बिजली बंद रहेगी:कोटरा आबादी, जैन मंदिर आबादी, लहरा आबादी समेत कई क्षेत्रों में नहीं आएगी लाइट

दतिया में आज 5 घंटे बिजली बंद रहेगी:कोटरा आबादी, जैन मंदिर आबादी, लहरा आबादी समेत कई क्षेत्रों में नहीं आएगी लाइट

दतिया जिले में आज शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत कंपनी द्वारा पोस्ट-मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक, यानी करीब 5 घंटे बिजली बंद रहेगी। यह रखरखाव कार्य 33 केवी और 33/11 केवी सबस्टेशनों से जुड़े फीडरों पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 33 केवी सरसई फीडर से जुड़े सरसई-उन्नाव सबस्टेशन के सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, 11 केवी चिरूला आबादी, डगरई आबादी, खोडन आबादी, बड़ौनी आबादी, रिछारी आबादी, कोटरा आबादी, जैन मंदिर आबादी, लहरा आबादी, बगेदरी आबादी और हतलई आबादी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह सूचना जनहित में जारी की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *