कुशीनगर पडरौना में 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित:नए पैनल-फीडर के काम से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पावर कट

कुशीनगर पडरौना में 6 घंटे बिजली रहेगी बाधित:नए पैनल-फीडर के काम से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पावर कट

कुशीनगर के पडरौना शहर में रविवार, 8 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खंड पडरौना के अंतर्गत आने वाले बिजलीघर पडरौना पर नए पैनल और फीडर को ऊर्जीकृत करने का तकनीकी कार्य किया जाएगा। विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पडरौना बिजली उपकेंद्र पर नए फीडर की स्थापना और पैनल के उन्नयन का कार्य प्रस्तावित है। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग ने बताया कि उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए… अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड पडरौना ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य निपटा लें। घरेलू उपभोक्ताओं, व्यवसायियों, दुकानदारों और छोटे उद्योगों से जुड़े लोगों को विशेष रूप से पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है। बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति, मोबाइल चार्जिंग, इनवर्टर और अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है। विद्युत विभाग के अनुसार, यह कार्य भविष्य में क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *