गयाजी में आज तीन घंटे तक बिजली कटेगी:33 केवी लाइन में मेंटेनेस और री-कंडक्टोरिंग का काम होगा; बकाया वसूली के सख्त निर्देश

गयाजी में आज तीन घंटे तक बिजली कटेगी:33 केवी लाइन में मेंटेनेस और री-कंडक्टोरिंग का काम होगा; बकाया वसूली के सख्त निर्देश

गयाजी के अलग-अलग इलाकों में आज (28 फरवरी 2026) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेंट्रल स्टोर पीएसएस अंतर्गत सभी फीडरों से सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन में री-कंडक्टोरिंग का काम होगा। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए समर मेंटेनेंस का काम भी किया जाएगा। शटडाउन का असर अलीगंज, न्यू करीमगंज के आंशिक क्षेत्र, कटारी मोड़, हनुमाननगर, इस्लामगंज, एफसीआई गोदाम और आसपास के इलाकों में होगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। गर्मी में ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या से बचाव के लिए मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। आम जनता से सहयोग की अपील वहीं, एसबीपीडीसीएल पटना के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार ने कंपनी मुख्यालय की ओर से दिए गए राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। अंचल में 100 करोड़ रुपए से अधिक बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही टीम को बिजली चोरी रोकने के लिए सघन जांच और शाखा स्तर पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। उपभोक्ताओं के लिए कैंप लगाने के निर्देश मीटिंग में यह भी कहा गया कि सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने से पहले पुराने बकाया की वसूली सुनिश्चित की जाए। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी है, उनके लिए कैंप और जनता दरबार के माध्यम से तुरंत सुधार कर नया बिल उपलब्ध कराने का कहा गया है। बिजली विभाग के इस कदम से एक ओर जहां गर्मी से पहले व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर बकाएदारों और बिजली चोरी करने वालों पर भी कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। गयाजी के अलग-अलग इलाकों में आज (28 फरवरी 2026) तीन घंटे तक बिजली कटेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेंट्रल स्टोर पीएसएस अंतर्गत सभी फीडरों से सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन में री-कंडक्टोरिंग का काम होगा। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए समर मेंटेनेंस का काम भी किया जाएगा। शटडाउन का असर अलीगंज, न्यू करीमगंज के आंशिक क्षेत्र, कटारी मोड़, हनुमाननगर, इस्लामगंज, एफसीआई गोदाम और आसपास के इलाकों में होगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। गर्मी में ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या से बचाव के लिए मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। आम जनता से सहयोग की अपील वहीं, एसबीपीडीसीएल पटना के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार ने कंपनी मुख्यालय की ओर से दिए गए राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। अंचल में 100 करोड़ रुपए से अधिक बकाया राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही टीम को बिजली चोरी रोकने के लिए सघन जांच और शाखा स्तर पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया गया। उपभोक्ताओं के लिए कैंप लगाने के निर्देश मीटिंग में यह भी कहा गया कि सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ देने से पहले पुराने बकाया की वसूली सुनिश्चित की जाए। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी है, उनके लिए कैंप और जनता दरबार के माध्यम से तुरंत सुधार कर नया बिल उपलब्ध कराने का कहा गया है। बिजली विभाग के इस कदम से एक ओर जहां गर्मी से पहले व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर बकाएदारों और बिजली चोरी करने वालों पर भी कार्रवाई तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *