गयाजी में आज 2 घंटे तक बिजली कटेगी। शटडाउन के दौरान अलीगंज फीडर संख्या-4 में रीकंडक्टोरिंग का काम किया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो। विभाग के मुताबिक जिले में 19 से 24 जनवरी तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। 19 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक, 20 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक, जबकि 21 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। लोगों से सहयोग की अपील शटडाउन का असर अलीगंज, न्यू करीमगंज, कटारी, गौतम नगर, एफसीआई गोदाम, इस्लामगंज समेत आसपास के इलाकों में पड़ेगा। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से जानकारी दे दी गई है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। आम उपभोक्ताओं से मांगे गए सुझाव वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विद्युत दर निर्धारण को लेकर विभाग की ओर से दायर याचिका पर आम नागरिकों से आपत्ति और सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से 19 जनवरी को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष और सदस्य इस जनसुनवाई में शामिल होंगे। कार्यक्रम जिला परिषद के सभाकक्ष में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। गयाजी में आज 2 घंटे तक बिजली कटेगी। शटडाउन के दौरान अलीगंज फीडर संख्या-4 में रीकंडक्टोरिंग का काम किया जाएगा। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो। विभाग के मुताबिक जिले में 19 से 24 जनवरी तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। 19 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक, 20 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक, जबकि 21 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। लोगों से सहयोग की अपील शटडाउन का असर अलीगंज, न्यू करीमगंज, कटारी, गौतम नगर, एफसीआई गोदाम, इस्लामगंज समेत आसपास के इलाकों में पड़ेगा। उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से जानकारी दे दी गई है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। आम उपभोक्ताओं से मांगे गए सुझाव वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विद्युत दर निर्धारण को लेकर विभाग की ओर से दायर याचिका पर आम नागरिकों से आपत्ति और सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से 19 जनवरी को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष और सदस्य इस जनसुनवाई में शामिल होंगे। कार्यक्रम जिला परिषद के सभाकक्ष में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा।


