कोटपूतली में बुधवार को दो घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती पानी की लाइनों के आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पानी लाइन में लीकेज की होगी मरम्मत
सहायक अभियंता (जेपीडी), कोटपूतली, राकेश जाजड़ा ने बताया-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय के बाहर स्थापित ट्रांसफॉर्मर के पास पानी की लाइन में लीकेज को ठीक किया जाएगा। इस कार्य के चलते 33/11 केवी श्याम मंदिर जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी श्याम मंदिर फीडर पर संचालित कुल चार ट्रांसफॉर्मर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी बाधित
इस विद्युत कटौती से गढ़ कॉलोनी, संजीवनी हॉस्पिटल, डांसा वाली ढाणी और डाक बंगला के आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।


